BSP SMS-2 की SAJAG QC टीम ने HCCQC 2026 में जीता Gold Award, Safety Improvement Project को मिला सम्मान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के SMS-2 की SAJAG Quality Circle (QC) टीम ने Quality Circle Forum of India (QCFI) के HCCQC 2026 में Gold Award हासिल कर अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है।
  • टीम ने Steel Transfer Car के Emergency Stop System में किए गए modification से जुड़े अपने safety improvement project को प्रस्तुत किया।
  • यह project Argon Gas Purging System की Hose Pipe Clamping Operation के दौरान Steel Transfer Car की accidental movement से जुड़े संभावित safety risk को कम करने पर केंद्रित था।
  • आइए विस्तार से जानते है

Steel Transfer Car की Safety से जुड़ी थी समस्या

👉SAJAG QC टीम ने SMS-2 में Argon Gas Purging System की Hose Pipe Clamping Operation के दौरान एक संभावित safety risk को identify किया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

इस कार्य के दौरान ground level पर operator द्वारा hose pipe clamping का काम किया जाता है। इसी दौरान Steel Transfer Car के accidentally movement की संभावना सामने आई, जिससे operation में लगे personnel की safety प्रभावित हो सकती थी। टीम ने इस समस्या का अध्ययन कर ऐसा solution विकसित करने पर काम किया, जिससे जरूरत पड़ने पर operator Steel Transfer Car को तत्काल रोक सके।


Operator की पहुंच में Emergency Stop System

👉SAJAG QC टीम ने Steel Transfer Car के Emergency Stop System में modification किया। इस improvement के तहत ground level पर Hose Pipe Clamping करने वाले operator की आसान पहुंच में Emergency Stop control उपलब्ध कराया गया। इसका उद्देश्य यह था कि emergency अथवा संभावित accidental movement की स्थिति में operator अपने working position से ही Steel Transfer Car को रोक सके।

Join WhatsApp

इस practical modification से emergency situation में response को बेहतर बनाने और operation के दौरान safety को मजबूत करने का प्रयास किया गया।


Quality Circle Approach से किया गया Safety Improvement

👉SAJAG QC का यह project problem identification, analysis और practical improvement पर आधारित Quality Circle approach को दर्शाता है।

टीम ने किसी बड़े बदलाव के बजाय existing system में आवश्यक modification के जरिए उस specific safety risk को address किया, जो Hose Pipe Clamping Operation के दौरान सामने आ रहा था।

इस तरह project का मुख्य फोकस operator safety, emergency response और accidental movement के risk को कम करना रहा।


SAJAG QC टीम में ये सदस्य शामिल रहे

👉इस Gold Award-winning project पर SAJAG QC की पूरी टीम ने मिलकर काम किया। टीम में शामिल सदस्य हैं—

  • Team Facilitator: Mr. Ajay Dewangan
  • Team Leader: J.V. Raman
  • Deputy Team Leader: Chandan Sharma
  • Member: Shiv Bahadur Singh
  • Member: Vedant Mishra

टीम के सामूहिक प्रयास से safety concern की पहचान से लेकर उसके practical solution तक project को आगे बढ़ाया गया।


टीम सदस्य ने जताया आभार

👉सजग टीम के सदस्य शिव बहादुर सिंह ने मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) श्री टी के कृष्ण कुमार, विभाग प्रमुख सी आर एम ई श्री सुशांत कुमार नायक (महाप्रबंधक ), श्री मानस रंजन रथ (महा प्रबंधक) एवं समस्त अधिकारीगण तथा स्टील मेल्टिंग शॉप 2 के मुख्य महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, विद्युत सेक्शन के प्रमुख श्री सुनील कुमार राउत (उप महाप्रबंधक), ऑपरेशन के प्रमुख श्री महेंद्र सिंह एवं पाली प्रभारी संदीप साहू तथा टीम के फैसलेटर श्री अजय कुमार देवांगन एवं टीम लीडर श्री जे वेंकट रमन के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया है।।

Bhilai steel plant

 


विभागाध्यक्ष ने दी बधाई

विभागाध्यक्ष Mr. राजीव Shrivastav ने SAJAG QC की पूरी टीम को Gold Award की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके safety improvement प्रयासों की सराहना की। वहीं SMS-2 विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी टीम की प्रशंसा करते हुए इसे पूरे विभाग के लिए गौरव की उपलब्धि बताया।


अगली खबर पढ़े 👉 SAIL Bonus 2026: कर्मचारियों के खाते में अगले सप्ताह आएगी ₹32,000 बोनस की रकम, Trainees को ₹25,600


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *