गणेश विसर्जन से पहले बुक करें स्लॉट, भीड़ से बचने भिलाई निगम की अपील!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- गणेश उत्सव के समापन के साथ अब बप्पा को श्रद्धा और सम्मान के साथ विदाई देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
- इसी बीच गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से “स्वच्छ गणेश उत्सव–भिलाई 2026” के तहत नागरिकों से विसर्जन के लिए अपना समय स्लॉट पहले से बुक करने की अपील की गई है।
- निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थलों पर ही विसर्जन करने और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने का आग्रह किया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
भीड़ और असुविधा से बचने पहले बुक करें विसर्जन स्लॉट
👉गणेश विसर्जन के दौरान विभिन्न विसर्जन स्थलों पर होने वाली भीड़ एवं असुविधा से बचने के लिए श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन विसर्जन समय स्लॉट निर्धारित कर सकते हैं। इसके लिए नागरिक भिलाई मित्र पोर्टल पर जाकर उपलब्ध समय के अनुसार अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। निगम प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे विसर्जन के लिए निर्धारित समय का पालन करें, ताकि विसर्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।
चिन्हांकित तालाबों में ही करें गणेश प्रतिमा विसर्जन
👉गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तालाबों को चिन्हांकित किया गया है। नागरिकों को इन्हीं निर्धारित तालाबों में मूर्ति विसर्जन करने की अपील की गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट रूप से अपील की है कि प्रतिबंधित तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन न करें। जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नागरिक प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थलों का ही उपयोग करें।
विसर्जन स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया सरल
👉नागरिकों के लिए विसर्जन स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया आसान रखी गई है। इसके तहत श्रद्धालु—
- 📲 ऑनलाइन अपना विसर्जन स्लॉट बुक करें।
- ⏰ अपनी सुविधा के अनुसार समय का चयन करें।
- 🌊 निर्धारित समय पर पहुंचकर व्यवस्थित एवं स्वच्छ विसर्जन में सहयोग करें।
पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव का दिया जा रहा संदेश
👉नगरवासियों से अपील की गई है कि वे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करें। साथ ही जल स्रोतों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव मनाने में सहयोग करें।
इसी उद्देश्य से “मूषक मामा का संदेश” भी नागरिकों को पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव के लिए प्रेरित कर रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से भिलाई में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित गणेश विसर्जन सुनिश्चित करना है।
आज ही बुक करें अपना विसर्जन स्लॉट
👉गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ और असुविधा से बचने के लिए श्रद्धालु पहले से अपना विसर्जन समय स्लॉट बुक कर सकते हैं।
👉 भिलाई मित्र पोर्टल: https://www.bhilaimitra.in/
बप्पा को दें श्रद्धा से विदाई, पहले से करें विसर्जन की तैयारी।
आपका छोटा-सा प्रयास, भिलाई में स्वच्छ और व्यवस्थित गणेश विसर्जन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जन-जागरूकता एवं जन-भागीदारी की पहल।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई इस्पात संयंत्र में सांसद विजय बघेल ने की पूजा अर्चना, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मांगा भगवान विश्वकर्मा से वरदान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Love the mobile experience! The app is stable and makes it so easy to play while commuting. okjiliapp is a game changer for me.
Solid platform with a huge variety of games. I appreciate the transparency and the quick deposit options. Five stars from me! bdvb88
The mobile experience is top-notch. It feels just like a native app and runs perfectly on my phone without any glitches. Download or visit b9gameapp for the best action.
Really solid platform with a great variety of options. The customer support is also quite responsive which is a huge plus for me. Check out gtwin3.
Finally a site that delivers what it promises. The winning streaks here are unbelievable. Join me at inyoswin and let’s win big!
This site has a great vibe and the payouts are consistent. I love how easy it is to navigate through the different sections. Happy with xxx999bet so far.