Advertisement

भिलाई में एक्शन मोड में नई आयुक्त सुरूचि सिंह: एसएलआरएम सेंटर, कोसा नाला, गोठान और डॉग हाउस का किया औचक निरीक्षण

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई नगर निगम की नई आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह (IAS) ने कार्यभार संभालने के साथ ही शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मैदानी स्तर पर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।
  • मंगलवार को उन्होंने जोन-1 और जोन-2 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसुविधाओं का निरीक्षण किया।
  • इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

भिलाई


जोन-1 और जोन-2 के विभिन्न क्षेत्रों का किया सघन निरीक्षण

👉भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की नव-नियुक्त आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह (IAS) ने कार्यभार संभालते ही शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए मैदानी स्तर पर निरीक्षण शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज उन्होंने निगम के जोन-1 और जोन-2 अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया और विकास कार्यों सहित स्वच्छता व्यवस्था का जायजा ली हैं।

भिलाई नगर निगम

Join WhatsApp

एसएलआरएम सेंटर और कोसा नाला का लिया जायजा

👉आयुक्त ने अपने दौरे की शुरुआत जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत संचालित एसएलआरएम सेंटर से की हैं। वहां उन्होंने कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया को देखी और स्वच्छता दीदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं व कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने एम. जे. कॉलेज के समीप स्थित कोसा नाला का निरीक्षण किये। वर्षा ऋतु के मद्देनजर उन्होंने नाले की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।


डॉग हाउस और गोठान की व्यवस्थाओं की भी की समीक्षा

👉जोन-1 के बाद निगम आयुक्त जोन-2 का रुख कर यहाँ उन्होंने एसएलआरएम सेंटर की कचरों के निपटान की क्षमता और स्वच्छता मानकों की समीक्षा की। नवनिर्मित डॉग हाउस में आवारा कुत्तों के सुव्यवस्थित रखरखाव और उनके टीकाकरण/बंध्याकरण के लिए बनाए गए नए डॉग हाउस का बारीकी से निरीक्षण कर और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किये हैं। गोठान की व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्होंने मवेशियों के लिए चारे-पानी के साथ अन्य पुख्ता इंतजाम हेतु निर्देश दिये हैं।


शहर की स्वच्छता और जन-सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता : आयुक्त

“शहर की स्वच्छता, सुगम ड्रेनेज सिस्टम और जन-सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करें।”

आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई


निरीक्षण के दौरान निगम का अमला रहा मौजूद

👉निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त सह जोन आयुक्त डी.के. कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, श्वेता माहेश्वर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता शंकर सुवन मरकाम, पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, चंदन निर्मल, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, शंकर साहनी सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।


अगली खबर पढ़े 👉 2 दिन में 2 स्कूल बस-वैन चालक शराब के नशे में मिले, वाहन जब्त; स्कूल प्रबंधन को नोटिस!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *