सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

भिलाई इस्पात संयंत्र में सांसद विजय बघेल ने की पूजा अर्चना, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मांगा भगवान विश्वकर्मा से वरदान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में विश्वकर्मा पूजन का अवसर उस समय खास बन गया, जब दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल अपने पुराने कर्मस्थल और सहकर्मियों के बीच पहुंचे
  • CRM (Electrical) विभाग में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते हुए सांसद ने संयंत्र में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों और उनके परिवारों की खुशहाली एवं सुरक्षा की कामना की।
  • करीब 20 वर्षों तक भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे चुके श्री बघेल ने इस दौरान अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं और कर्मचारियों से हर परिस्थिति में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Bsp crm

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

भिलाई स्टील प्लांट में 20 वर्षों तक कर्मचारी के रूप में सेवाओं की यादें की साझा

👉इस बीच सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र में लगभग 20 वर्षों तक एक कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं पूरी करने की यादों को सहकर्मियों से साझा किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहता है हर साल 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा में भिलाई इस्पात संयंत्र में अपने साथी कर्मचारियों के बीच अवश्य पहुंचूं।

उन्होंने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है फिर भी दिल्ली से सीधा भिलाई स्टील प्लांट में अपने कर्मचारियों के बीच पूजा में शामिल होने पहुंचा हूं। कर्मचारी सांसद को अपने बीच पाकर संयंत्र कर्मचारियों ने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया।

Join WhatsApp

CRM (Electrical) की संयंत्र के सफल प्रचालन में महत्वपूर्ण भूमिका

👉भिलाई इस्पात संयंत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग सी आर एम (इलेक्ट्रिकल) जिसकी भूमिका संयंत्र के सफल प्रचालन में अति महत्वपूर्ण मानी जाती है पूरे प्लांट में शरीर में धमनियों जैसे फैले बाहरी सतह, क्रेन, शॉप फ्लोर एवं अंडर ग्राउण्ड विद्युत केबल लेइंग, आवश्यकता अनुसार इलेक्ट्रिकल मोडिफिकेशन का कार्य सी आर एम (इलेक्ट्रिकल) विभाग द्वारा ही किया जाता है।


सांसद विजय बघेल ने ग्रहण किया भोग प्रसाद

👉विभागीय कर्मचारियों के बीच सांसद विजय बघेल ने भगवान विश्वकर्मा जी का चरणामृत, बूँदी, मिठाई, चना मसाला एवं खिचड़ी भोग प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।


विद्युत संगठन की ओर से किया गया आत्मिक स्वागत

👉विद्युत संगठन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टी के कृष्ण कुमार एवं विभाग प्रमुख सी आर एम (इलेक्ट्रिकल) महाप्रबंधक सुशांत कुमार नायक- मानस रंजन रथ ने अपने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सांसद विजय बघेल जी की अगवानी करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मिक स्वागत किया।


सांसद ने कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों से सुरक्षित कार्य करने का किया आग्रह

👉इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने विभागीय कार्यकलापों की चर्चा करते हुए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों तथा ठेका श्रमिक साथियों सुरक्षित कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट आप हम सब का परिवार का पालन पोषण करने वाला है आप सभी जहां पर भी जिस भी क्षेत्र में कार्य करें सबसे पहले अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

किसी भी तरह की छोटी या बड़ी घटना दुर्घटना न होने पाए इसके लिए भी आज हम सब एक साथ मिलकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा आराधना कर रहे हैं और उनसे प्रार्थना कर रहे हैं हमारा एक-एक -प्रत्येक कर्मचारी एवं उनके परिवार हमेशा स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।


विश्वकर्मा पूजन में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

👉इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टी के कृष्ण कुमार, महाप्रबंधक सुशांत कुमार नायक, महाप्रबंधक मानस रंजन रथ, उप महाप्रबंधक अरुण कुमार दास, सहायक महाप्रबंधक केएस राव, यश श्री कुमार, एसपी गुप्ता, उप प्रबंधक अविनाश अग्रहरि, भोलाराम ठाकुर, बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, महासचिव खूबचंद वर्मा, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, कृष्णा मूर्ति, रामचंद्र साहू, डी के गिरी, हिमांशु प्रसाद, रवि शंकर सिंह, मनोज डडसेना,आयोजन समिति के प्रमुख एन एस गनवारे, मुक्तल राव, रूक मंगद राव, राकेश चंद्रा,जितेंद्र साहू, जितेंद्र टंडन, कन्हैया साव, एके सिन्हा, पी के मेश्राम,सुरेंद्रनाथ, आर आर रंगारी, प्रदीप झाड़े,के मोहन राव, सुरेश नवदेती, एम एल गनवारे, एन के साहू, कोमल ठाकुर, बी के राय, एम अप्पा राव, दीपक, हितेश, हेमनाथ साहू सहित सैकड़ो कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

 


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई स्टील प्लांट के स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *