ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर पुलिस-प्रशासन की मुस्लिम कमेटी के साथ बैठक, निर्धारित मार्ग, समय और यातायात व्यवस्था पर दिए दिशा-निर्देश
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
- इसी सिलसिले में 24 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06, भिलाई में मुस्लिम कमेटी के प्रमुखों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
- बैठक में जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, वालेंटियर, बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार निकलेगा जुलूस
👉दिनांक 26.08.2026 को ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर दुर्ग-भिलाई एवं अन्य क्षेत्रों में प्रस्तावित जुलूसों को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिलाई एवं दुर्ग के मुस्लिम कमेटी के प्रमुखों एवं सदस्यों से चर्चा कर जुलूस को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार संचालित करने तथा निर्धारित समय पर समाप्त करने के संबंध में आवश्यक समझाईश दी गई।
वालेंटियर की भूमिका पर विशेष जोर
👉जुलूस के दौरान पर्याप्त संख्या में वालेंटियर रखने तथा उनकी सूची संबंधित थाना में पर्व से पूर्व उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया गया। पुलिस-प्रशासन ने वालेंटियरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने पर विशेष जोर दिया।
साथ ही जुलूस में शामिल होने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने की समझाईश दी गई, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश
👉बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जुलूस को निर्धारित मार्ग की एक ओर से व्यवस्थित रूप से निकाले जाने की समझाईश दी गई, ताकि आम नागरिकों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर अनावश्यक प्रभाव न पड़े। मुस्लिम कमेटी के प्रमुखों एवं सदस्यों से जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने तथा पुलिस एवं यातायात विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
👉बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दुर्ग श्री वीरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग श्री शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कौशलेन्द्र देव पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री हर्षित मेहर, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमलाल साव, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निशांत पाठक एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विशाल सोन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
मुस्लिम कमेटी ने दिया सहयोग का आश्वासन
👉बैठक में मौजूद मुस्लिम कमेटी के प्रमुखों एवं सदस्यों ने निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का आश्वासन दिया। साथ ही पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। बैठक के माध्यम से आगामी पर्व को लेकर पुलिस, प्रशासन एवं मुस्लिम कमेटी के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया।
मुस्लिम कमेटी के ये प्रतिनिधि रहे उपस्थित
👉बैठक में सेक्टर-06 जामा मस्जिद से मिर्जा आसिम बेग, गौसिया मस्जिद से नजरूल खान, सेक्टर-06 से एस.जे. कुरैशी, हाउसिंग बोर्ड मस्जिद से मोहम्मद इफ्तिखार खान, कैम्प-01 मस्जिद से मोहम्मद जमाल, रूआबांधा से शमशेर अली, जामा मस्जिद दुर्ग से शेख शकील, सीरत पाक दुर्ग से अनिस रजा, दुर्ग से सैय्यद मोहसीन अली सहित मुस्लिम कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील
👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा बच्चों एवं अन्य परिजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
अगली खबर पढ़े 👉 केंद्रीय श्रम अधिकारियों के सामने BSP Workers Union ने उठाए श्रमिकों के बड़े मुद्दे, उज्ज्वल दत्ता ने मांगा ठोस समाधान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Finally found a platform that actually delivers on its promises. The game variety is top notch and it feels very secure. Highly recommend phjilipark22 for anyone looking for some real action.