भिलाई में विकास कार्यों पर निगम आयुक्त का एक्शन मोड! मॉर्निंग विजिट में दिए सख्त निर्देश, गुणवत्ता और समय-सीमा पर खास जोर
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई शहर में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह शनिवार सुबह एक्शन मोड में नजर आईं।
- ‘मॉर्निंग विजिट’ के दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।
- निरीक्षण के दौरान जहां निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए, वहीं पेयजल, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सीवेज ट्रीटमेंट जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का भी बारीकी से जायजा लिया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
मॉर्निंग विजिट में विकास कार्यों का लिया जायजा
👉नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह ने ‘मॉर्निंग विजिट’ के तहत शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख विकास परियोजनाओं का धरातलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने की हिदायत दी।
गोठान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, स्वच्छता पर जोर
👉आयुक्त ने गोठान की व्यवस्थाओं को देखा और मवेशियों के लिए चारे-पानी के समुचित प्रबंध सहित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
स्विमिंग पूल, हॉर्स राइडिंग, स्केटिंग ट्रैक और नालंदा परिसर के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
👉युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए तैयार हो रहे निर्माणाधीन स्विमिंग पूल, हॉर्स राइडिंग, स्केटिंग ट्रैक सहित नालंदा परिसर का निरीक्षण कर गुणवत्ता युक्त कार्य के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
77 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण
👉शहर की लाइफलाइन 77 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न स्थलों के सैंपल परीक्षण करने के निर्देश दिए।
कचांदुर एसटीपी परियोजना का बारीकी से किया अवलोकन
👉इसके साथ ही कचांदुर में बन रहे निर्माणाधीन एसटीपी का बारीकी से निरीक्षण किया गया। यह शासन की महत्वपूर्ण बड़ी योजना में से है। इस ट्रीटमेन्ट प्लांट के निर्माण पश्चात् कोसानाला एवं तेलहा नाला के अपशिष्ट जल का उपचार कर औद्योगिक, कृषि, बागवानी एवं अन्य कार्य हेतु उपयोग किया जाएगा।
खुर्सीपार एसएलआरएम सेंटर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा
👉खुर्सीपार स्थित एसएलआरएम सेंटर का भी जायजा लिया गया, जहां कचरा प्रबंधन को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
👉निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त डी. के. कोसरिया, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल एवं सुनील जैन, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू, श्वेता वर्मा, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, अशोक देवांगन, चंदन निर्मल, विनय शर्मा सहित निगम के अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
अगली खबर पढ़े 👉 राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना हुए सांसद विजय बघेल, माना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय विदाई समारोह
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

