Advertisement

दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले

– DIGITAL BHILAI NEWS –

“वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, सुपेला समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी कार्यालय ने जारी किया आदेश..”

  • दुर्ग। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 10 थाना एवं चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
  • प्रशासनिक कारणों से किए गए इस तबादले को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

एसपी कार्यालय ने जारी किया तबादला आदेश

👉जारी आदेश के अनुसार वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई, छावनी थाना तथा स्मृति नगर चौकी में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से किया गया है। तबादला आदेश के मुताबिक वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

👉नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है। उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल को नंदनी थाना की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पद्मनाभपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार लहरे को वैशाली नगर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना भेजा गया है। वहीं पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना की कमान सौंपी गई है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से छावनी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदानी को स्मृति नगर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा फेरबदल

👉पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए पदस्थापन के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Join WhatsApp

एक नजर में तबादला सूची

  • प्रशांत मिश्रा : वैशाली नगर → एसीसीयू दुर्ग
  • प्रमोद रूसिया : एसीसीयू दुर्ग → पद्मनाभपुर थाना
  • महेश ध्रुव : नियंत्रण कक्ष भिलाई → धमधा थाना
  • अनिल पटेल : उतई थाना → नंदनी थाना
  • राजकुमार लहरे : पद्मनाभपुर थाना → वैशाली नगर थाना
  • विजय यादव : सुपेला थाना → पुरानी भिलाई थाना
  • अंबर सिंह भारद्वाज : पुरानी भिलाई थाना → सुपेला थाना
  • राजेश साहू : स्मृति नगर चौकी → उतई थाना
  • रामनारायण ध्रुव : धमधा थाना → छावनी थाना
  • अमित अंदानी : छावनी थाना → स्मृति नगर चौकी

अगली खबर पढ़े 👉 आज छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 35.98 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *