चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज 15 जुलाई तक रहेगा बंद, सीसी रोड निर्माण के चलते यातायात पूर्ण रूप से बाधित!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“भिलाई निगम ने जारी की सूचना, 18 मई से शुरू होगा निर्माण कार्य..”
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज में सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा।
- निगम प्रशासन के अनुसार यह कार्य 18 मई 2026 से प्रारंभ होगा, जिसके चलते अंडरब्रिज से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। निर्माण कार्य की संभावित पूर्णता तिथि 15 जुलाई 2026 बताई गई है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
निर्माण अवधि में पूरी तरह बाधित रहेगा आवागमन
👉नगर निगम द्वारा जारी जानकारी में बताया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहेगी। ऐसे में रोजाना इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों और आम नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। निगम प्रशासन ने कहा है कि सीसी रोड निर्माण का उद्देश्य अंडरब्रिज में आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाना है। लंबे समय से इस मार्ग पर सड़क की स्थिति को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्य स्वीकृत किया गया।
नागरिकों से सहयोग की अपील!
👉नगर पालिक निगम भिलाई ने निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है। निगम का कहना है कि कार्य पूर्ण होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और यातायात भी अधिक व्यवस्थित होगा।
वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह
👉निर्माण अवधि के दौरान ट्रैफिक दबाव को देखते हुए वाहन चालकों को अन्य मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर पढ़े 👉 SAIL अधिकारियों के लंबित मुद्दों पर सेफी की बड़ी पहल, नए CMD डॉ. अशोक पंडा से दिल्ली में हुई अहम मुलाकात
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

