सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

BSP में महिला ट्रेड अप्रेंटिस, ठेका श्रमिक और कर्मचारियों के मुद्दों पर प्रबंधन से हुई अहम बैठक, बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने उठाईं कई महत्वपूर्ण मांगें

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में महिला ट्रेड अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं, ठेका श्रमिकों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन के साथ अधिकृत बैठक की।
  • बैठक में कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा, पारदर्शिता और श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।
  • यूनियन ने प्रबंधन से इन मामलों में समय रहते संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

महिला ट्रेड अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर हुई बैठक

भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों तथा लगभग 400 महिला एवं पुरुष ट्रेड अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार से इस्पात भवन स्थित ईडी (एचआर) सभागार में अधिकृत बैठक की।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

यूनियन अध्यक्ष ने कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को रखा प्रमुखता से

👉यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि यूनियन को कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों तथा विशेष रूप से महिला ट्रेड अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं से कार्यस्थल से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया कि इन विषयों पर समय रहते संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कदम उठाए जाएँ, ताकि सभी प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों को सुरक्षित और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध हो सके।


ठेका श्रमिकों के एरिया पास और कर्मचारी प्रतीक्षालय का मुद्दा उठा

👉बैठक में ठेका श्रमिकों के एरिया पास की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि एरिया पास नहीं बनने के कारण कई श्रमिकों को गेट से अपने विभाग तक 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, जिससे गर्मी, वर्षा एवं अन्य मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यूनियन ने संयंत्र के प्रमुख स्थानों पर कर्मचारी प्रतीक्षालय बनाने का सुझाव दिया, जिससे कर्मचारियों एवं श्रमिकों को मौसम से राहत मिल सके।

Join WhatsApp

कर्मचारियों की ग्रेडिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

👉बीएसपी कर्मचारियों की ग्रेडिंग के विषय पर भी चर्चा हुई। यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों को उनकी अप्रेजल (ग्रेडिंग) रिपोर्ट देखने का अवसर दिया जाए, ताकि प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं विश्वासपूर्ण बन सके।


बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

👉बैठक में यूनियन की ओर से अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव दिलेश्वर राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बर्मन, शेख मेहमूद, कृष्णामूर्ति, उप महासचिव सुरेश सिंह, राजकुमार सिंह, प्रदीप सिंह, विमलकांत पांडे, सहायक महासचिव ऋषभ घोष, वरिष्ठ सचिव धनंजय कुमार गिरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


 अगली खबर पढ़े 👉BSP के दर्जनों अधिकारियों का सम्मान, EPS-95 Higher Pension पर भी बड़ा अपडेट; ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रखी अहम बातें


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

3 thoughts on “BSP में महिला ट्रेड अप्रेंटिस, ठेका श्रमिक और कर्मचारियों के मुद्दों पर प्रबंधन से हुई अहम बैठक, बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने उठाईं कई महत्वपूर्ण मांगें

  1. Downloaded the app and immediately noticed how polished everything looks on my tablet. The spin animations are satisfying and I really like that I can manage my budget without any fuss. It feels like a place built by people who actually play games themselves. Explore the experience at browin88apk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *