विश्वकर्मा पूजन पर BSP में दिखा श्रम और तकनीक का संगम, C&IT में सांसद विजय बघेल का आत्मीय स्वागत
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- सृजन, शिल्प, तकनीकी कौशल और निर्माण के आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा के पावन पूजन अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र में आस्था, श्रम-सम्मान और आत्मीयता का विशेष संगम देखने को मिला।
- दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने गुरुवार को भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित विश्वकर्मा पूजन समारोहों में सहभागिता की।
- कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे C&IT, इस्पात भवन से हुआ, जहां उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
C&IT महाप्रबंधक नीना जायसवाल ने किया गरिमामय स्वागत
👉C&IT, इस्पात भवन में आयोजित विश्वकर्मा पूजन समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के C&IT की महाप्रबंधक नीना जायसवाल ने माननीय सांसद श्री विजय बघेल के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल का पुष्पगुच्छ से C&IT महाप्रबंधक नीना जायसवाल ने विभाग की ओर से उनका अभिनंदन करते हुए विश्वकर्मा पूजन समारोह में स्वागत किया। वरिष्ठ अधिकारियों एवं C&IT परिवार की उपस्थिति में सांसद श्री बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और संयंत्र की समृद्धि, तकनीकी उन्नति की कामना किया।
उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चरणों में संयंत्र के निर्बाध एवं उत्कृष्ट उत्पादन, तकनीकी उन्नति, गुणवत्ता, सुरक्षित कार्य संस्कृति और निरंतर विकास की प्रार्थना की। साथ ही संयंत्र में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, तकनीशियनों, श्रमवीरों तथा उनके परिवारों के सुखद, सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
BSP Workers Union के उपमहासचिव मनोज डडसेना के नेतृत्व में C&IT कर्मचारियों ने किया भव्य अभिनंदन
👉सांसद श्री विजय बघेल के C&IT, इस्पात भवन पहुंचने पर वहां उत्साह और आत्मीयता का वातावरण रहा। BSP Workers Union के उपमहासचिव मनोज डडसेना के नेतृत्व में C&IT विभाग के कर्मचारियों ने सांसद का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री डडसेना एवं C&IT के कर्मचारियों ने सांसद श्री बघेल को पुष्पगुच्छ भेंटकर, माल्यार्पण कर तथा श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
विश्वकर्मा पूजन जैसे श्रम, कौशल और सृजन को समर्पित पर्व पर एक पूर्व श्रमवीर का अपने पुराने भिलाई इस्पात परिवार के बीच पहुंचना इस स्वागत को विशेष भावनात्मक स्वरूप प्रदान कर गया। मनोज डडसेना ने सांसद का अभिनंदन करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र और यहां के श्रमवीरों से उनके वर्षों पुराने आत्मीय संबंध को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि श्री विजय बघेल ने स्वयं भिलाई इस्पात संयंत्र में एक श्रमवीर के रूप में सेवाएं दी हैं और यहां की कार्य संस्कृति, उत्पादन की चुनौतियों तथा श्रमिकों के परिश्रम को निकट से अनुभव किया है। ऐसे में विश्वकर्मा पूजन पर उनका अपने पुराने इस्पात परिवार के बीच उपस्थित होना श्रम के सम्मान, कर्मभूमि के प्रति आत्मीयता और भिलाई इस्पात परिवार से उनके सतत जुड़ाव को अभिव्यक्त करता है।

उज्ज्वल दत्ता के नेतृत्व में BSP Workers Union ने किया आत्मीय स्वागत
👉सांसद श्री विजय बघेल के इस्पात भवन आगमन पर BSP Workers Union के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों एवं साथियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव श्री खूबचंद वर्मा, उपमहासचिव श्री मनोज डडसेना सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यूनियन के साथियों ने सांसद के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों और श्रमवीरों के बीच सांसद श्री बघेल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष भावनात्मक स्वर दिया। इसके पश्चात यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य सांसद के साथ संयंत्र के विभिन्न विभागों में आयोजित विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रमों में भी सहभागी बने।
प्रबंधन की ओर से प्रवीण निगम एवं नीना जायसवाल ने किया स्वागत
👉भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से C&IT की महाप्रबंधक श्रीमती नीना जायसवाल ने सांसद श्री विजय बघेल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान C&IT के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर प्रबंधन, अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधियों की सहभागिता ने भिलाई इस्पात संयंत्र की उस सामूहिक कार्य संस्कृति को अभिव्यक्त किया, जिसमें श्रम, तकनीक, प्रबंधन और समर्पण मिलकर उत्पादन एवं प्रगति की आधारशिला रखते हैं।
C&IT का विश्वकर्मा पूजन बना परंपरा और आधुनिक तकनीक के संगम का प्रतीक
👉इस वर्ष C&IT में आयोजित विश्वकर्मा पूजन विशेष महत्व और आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प और निर्माण का आराध्य माना जाता है, वहीं आधुनिक औद्योगिक युग में तकनीक, सूचना और डिजिटल प्रणालियां उत्पादन व्यवस्था की महत्वपूर्ण शक्ति बन चुकी हैं। इस दृष्टि से C&IT में आयोजित पूजन परंपरागत शिल्प-साधना और आधुनिक तकनीकी कौशल के सुंदर संगम का प्रतीक बना।
भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे विशाल औद्योगिक प्रतिष्ठान की उत्पादन व्यवस्था में C&IT की भूमिका निरंतर महत्वपूर्ण हुई है। सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल नेटवर्क, डेटा आधारित प्रणालियां, तकनीकी समन्वय और आधुनिक कार्य प्रणालियां संयंत्र की कार्यक्षमता को गति प्रदान करती हैं। ऐसे में विश्वकर्मा पूजन के माध्यम से उन सभी कर्मियों के ज्ञान, तकनीकी दक्षता और समर्पण को भी सम्मान मिला, जो प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संयंत्र के निर्बाध संचालन में योगदान दे रहे हैं।
सांसद श्री बघेल ने पूजा-अर्चना करते हुए कामना की कि बदलते तकनीकी परिवेश के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो और यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ज्ञान, कौशल और परिश्रम संयंत्र को नई उपलब्धियों तक पहुंचाता रहे।
C&IT के कार्यक्रम में मनोज डडसेना, डाकेश्वर परगनिहा, रवि शिद्रे, राजेश नायर, सौमित्र बिस्वास, जितेंद्र कुमार, सुशीला नायर, आकाश वर्मा, शिवानी वजलवार, डी.एम. राव, चारुल, रमेश, शुकल सिंह, शुभम सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
C&IT से उत्पादन इकाइयों तक—विश्वकर्मा आराधना में सहभागी बने सांसद
👉C&IT में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात सांसद श्री विजय बघेल संयंत्र के प्रमुख उत्पादन एवं तकनीकी विभागों में आयोजित विश्वकर्मा पूजन समारोहों में पहुंचे। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की आराधना की और वहां कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमवीरों से आत्मीय मुलाकात की।
इन कार्यक्रमों के दौरान सांसद ने उत्पादन से जुड़े कर्मियों से संवाद किया और उनके परिश्रम, तकनीकी दक्षता एवं समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कामना की कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से संयंत्र की प्रत्येक इकाई सुरक्षित एवं निर्बाध उत्पादन के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करती रहे।
श्रम की प्रतिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित रहा विश्वकर्मा पूजन
👉विश्वकर्मा पूजन का यह आयोजन धार्मिक आस्था तक सीमित न रहकर श्रम की प्रतिष्ठा, तकनीकी कौशल, सृजनशीलता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले प्रत्येक हाथ के सम्मान का अवसर बना।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने देश के औद्योगिक विकास, रेल उत्पादन और आधारभूत संरचना के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन उपलब्धियों की बुनियाद में हजारों श्रमवीरों का अथक परिश्रम, तकनीशियनों एवं इंजीनियरों का कौशल, अधिकारियों की प्रतिबद्धता और सभी विभागों का सामूहिक पुरुषार्थ समाहित है।
विश्वकर्मा पूजन के माध्यम से इसी सामूहिक श्रम-साधना को नमन किया गया। सांसद श्री विजय बघेल ने भगवान विश्वकर्मा के चरणों में प्रार्थना की कि भिलाई इस्पात संयंत्र उत्पादन, गुणवत्ता, तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करे तथा यहां के श्रमवीरों का पुरुषार्थ संयंत्र की समृद्धि के साथ राष्ट्र निर्माण को भी नई शक्ति प्रदान करता रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में इंडोर स्टेडियम और ऑडिटोरियम की मांग तेज, सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री से की बड़ी अपील!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Very interesting topic, appreciate it for putting up.
Finally found a reliable source to get the APK. Installation was quick and it works without any glitches. Download via win222downloadapk!
Solid platform with a very clean design. Everything loads quickly and the game selection is spot on. Cheers to idakunbos for the awesome service.