Advertisement

सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान का सम्मान: बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया अभिनंदन

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओए) द्वारा जून 2026 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
  • प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित इस समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों को अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर उनके दीर्घ सेवाकाल और उत्कृष्ट योगदान का सम्मान किया गया।
  • इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अधिकारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से अपने विचार रखे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

प्रगति भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

👉बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जून 2026 माह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, उपाध्यक्ष द्वय संतोष कुमार सिंह, रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष माइंस नीतेश छत्री, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्या, अनु पी उपस्थित थे।


इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

👉इस सम्मान समारोह में जून 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए डॉ. विनीता द्विवेदी, सीएमओ इंचार्ज (एमएंडएचएस), श्री झागर सिंह, जीएम (सीओसीसीडी), श्री अनुपम स्वरूप, जीएम (राजहरा), श्री अनिल कुमार मलिक, जीएम (स्टोर्स), डॉ. पी. मर्सी, एडिशनल सीएमओ (एमएंडएचएस), श्री संजय बी. पाटिल, जीएम (सीओसीसीडी), श्री जगन्नाथ रथ (बीएसओ, भिलाई), श्री राकेश सिंह ठाकुर, एजीएम (आरएडी-2), श्री नितीन कनिकडाले, एजीएम (टीएसडी), श्री समिरन कुमार दास, एजीएम (पावर सिस्टम), श्री विजय कुमार वर्मा, एजीएम (रिक्लेमेशन शॉप), श्रीमती लाली वेणुगोपाल, एजीएम (टेलीकॉम), श्री भाऊराव ढोके, एजीएम (एमएंडएचएस), श्री कृष्णा कुमार बघेल, एजीएम (एसएमएस-2), श्री अब्दुल हक, एजीएम (एमएंडएचएस), श्री संतोष अब्राहम, सीनियर मैनेजर (पीबीएस), श्री एम. वी. वी. प्रसाद, सीनियर मैनेजर (एचआर), श्री रमेश कुमार राठौर, सीनियर मैनेजर (नंदिनी), श्री आर. एस. छाया दिनकर, डिप्टी मैनेजर (टीएसडी), श्री विरेन्द्र प्रसाद, डिप्टी मैनेजर (एसपी-3) तथा श्री रामा राव, असिस्टेंट मैनेजर (सीओसीसीडी) का सम्मान किया गया।


अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया गया सम्मानित

👉सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण ने अपने सेवाकाल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गए सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Join WhatsApp

“यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है” — नरेंद्र कुमार बंछोर

👉समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्राप्त उपलब्धियों में कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन सदैव अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है। इसके परिणामस्वरूप सम्मानजनक पे-रिवीजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करवाना तथा 11 माह के पर्क्स एरियर के भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघर्ष करते हुए सफलता प्राप्त की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि सेल मेडिक्लेम सुविधाओं के विस्तार के लिए सेफी द्वारा सेल प्रबंधन से अनुरोध किया गया है कि सेवानिवृत्त कार्मिकों को अन्य महारत्न कंपनियों की तरह बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


ईपीएस-95 हायर पेंशन को लेकर रखी विस्तृत जानकारी

👉श्री बंछोर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवम्बर 2022 के निर्णय के अनुरूप पात्र कार्मिकों को हायर पेंशन मिलनी चाहिए थी, लेकिन ईपीएफओ द्वारा जारी परिपत्रों की गलत व्याख्या कर अनेक लोगों को इस सुविधा से वंचित रखने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि सेफी ने सेल एवं बीएसपी प्रबंधन से ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। प्रत्येक कार्मिक के लिए व्यक्तिगत रूप से न्यायालय जाना और खर्च वहन करना संभव नहीं होने के कारण संबंधित पीएफ ट्रस्टों द्वारा न्यायालय में याचिकाएं दायर की गईं।

उन्होंने जानकारी दी कि बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने वर्तमान एवं सेवानिवृत्त दोनों प्रकार के कार्मिकों के लिए बिलासपुर उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है, जिसकी सुनवाई अभी लंबित है। वहीं सेल पीएफ ट्रस्ट (सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी एवं आईएसपी) की सुनवाई 22 जनवरी 2026 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में हुई थी तथा 29 जनवरी 2026 को न्यायालय ने संबंधित पीएफ ट्रस्टों के पक्ष में निर्णय दिया। इससे इन इकाइयों के सदस्यों को ईपीएस-95 हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भिलाई पीएफ ट्रस्ट के सदस्यों को भी बिलासपुर उच्च न्यायालय से शीघ्र न्याय मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सेफी टीम द्वारा हायर पेंशन के मुद्दे पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर तथा पत्राचार के माध्यम से अपनी बात रखी गई है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इस विषय से अवगत कराया गया है।


महासचिव अंकुर मिश्रा ने अधिकारियों के योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

👉ओए महासचिव अंकुर मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह अवसर भावनाओं से परिपूर्ण है, क्योंकि एक ओर अनुभवी एवं समर्पित अधिकारियों को विदाई दी जा रही है तो दूसरी ओर उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का गौरव भी प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों का अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी प्रतिबद्धता ने भिलाई इस्पात संयंत्र को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इन्हीं अधिकारियों की मेहनत और कर्मठता के कारण भिलाई इस्पात संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त अधिकारियों से भविष्य में भी मार्गदर्शन एवं सहयोग देने का अनुरोध किया।


बड़ी संख्या में अधिकारी रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि सुष्मिता पाटला ने किया। कार्यक्रम में सीएमओ (मेडिकल) डॉ. कौशन्द्र ठाकुर, परविन्दर सिंह, एस. के. महाराणा, वेणुगोपाल देवांगन, ओए जोनल प्रतिनिधिगण एम. ए. आर. शरीफ, विरेन्द्र सिंह, डॉ. मनीष देवांगन, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, विवेक सिंह चौहान, आदित्य दुबे, रोहित हरित, एस. के. नागले, विकास सिन्हा, राजूल पाण्डेय, श्वेत कुमार मिश्रा, एच. एल. सोनवानी, अंकुर राठौर, थालेश सिन्हा, विनीत वर्मा, एम. विजय कुमार, एस. के. अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित थे।


अगली खबर पढ़े 👉 बैंड-बाजे और फूलमालाओं के साथ BSP के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई, परिजनों और साथियों ने सम्मान के साथ किया अभिनंदन


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *