सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

भिलाई में पट्टा सर्वे अभियान की तैयारी तेज, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर नागरिकों को उनकी भूमि की पहचान और स्वामित्व संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे पट्टा सर्वे अभियान को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
  • अभियान के प्रभावी संचालन के लिए निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न जोनों में ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
  • इसी क्रम में मंगलवार को निगम सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर सर्वे प्रक्रिया, कार्ययोजना और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

निगम सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

👉नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार पट्टा सर्वे कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न जोनों में ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त दल अपने-अपने जोन क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों तक पहुंचकर पट्टों का सर्वे करेंगे। मंगलवार को उपायुक्त सह नोडल अधिकारी दिनेश कोसरिया की उपस्थिति में नगर निगम सभागार में पट्टा सर्वे अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

👉बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पट्टा सर्वे की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, हितग्राहियों तक पहुंचने की कार्ययोजना तथा सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।


पारदर्शिता और समयबद्धता पर रहेगा विशेष जोर

👉उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पट्टा सर्वे का कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित अधिकारों को सुदृढ़ करना तथा प्रशासनिक सेवाओं को उनके घर-घर तक पहुंचाना है।

Join WhatsApp

अगली खबर पढ़े 👉 बैंड-बाजे और फूलमालाओं के साथ BSP के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई, परिजनों और साथियों ने सम्मान के साथ किया अभिनंदन


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “भिलाई में पट्टा सर्वे अभियान की तैयारी तेज, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी”

  1. naturally like your web site however you need to test the spelling on several of your posts. Several of them are rife with spelling issues and I find it very troublesome to inform the reality on the other hand I’ll certainly come back again.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *