BSP लाइसेंसधारी मकानों पर राहत: सांसद विजय बघेल की पहल के बाद प्रबंधन का आश्वासन, यूनियन ने अफवाहों से बचने की अपील
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के लाइसेंसधारी मकानों को लेकर पिछले कुछ समय से बनी अनिश्चितता के बीच राहत भरी खबर सामने आई है।
- सांसद विजय बघेल की पहल पर BSP प्रबंधन से हुई चर्चा के बाद लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने का आश्वासन मिलने की बात कही गई है।
- इस आश्वासन के बाद लाइसेंसधारियों में राहत और संतोष का माहौल है।
- इसी क्रम में BSP वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता स्वयं लाइसेंसधारियों के बीच पहुंचे और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम से दूर रहने की अपील की।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सांसद विजय बघेल की पहल पर मिला आश्वासन
👉भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद लाइसेंसधारियों में राहत और खुशी का माहौल है। सांसद विजय बघेल की पहल को लेकर BSP वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता लाइसेंसधारियों के बीच पहुंचे और प्रबंधन से हुई चर्चा एवं मिले आश्वासन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारी किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न रहें।
ये खबर भी पढ़े 👉BSP के दर्जनों अधिकारियों का सम्मान, EPS-95 Higher Pension पर भी बड़ा अपडेट; ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रखी अहम बातें
यूनियन ने सांसद की पहल को बताया सराहनीय
👉यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि लाइसेंसधारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सांसद विजय बघेल ने जिस गंभीरता के साथ इस विषय को उठाया, उसके लिए समस्त लाइसेंसधारियों की ओर से उनका धन्यवाद एवं साधुवाद है। उन्होंने कहा कि सांसद की पहल से लाइसेंसधारियों में विश्वास बढ़ा है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी उनके हितों की इसी प्रकार रक्षा की जाएगी। उन्होंने लाइसेंसधारियों को आश्वस्त किया कि कोई भी लाइसेंसधारी मकान खाली नहीं होगा।
बकाया भुगतान समय पर करने की अपील
👉इसके साथ ही यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने सभी लाइसेंसधारियों से अपील की कि वे अपने मकानों से संबंधित यदि कोई बकाया बिल या देय राशि है तो उसे समय पर जमा करें। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रबंधन का बकाया भुगतान नियमित रखना चाहिए, ताकि भविष्य में प्रबंधन को किसी लाइसेंसधारी को अनावश्यक रूप से परेशान करने अथवा कार्रवाई का कोई बहाना न मिले।
सांसद के भिलाई प्रवास में करेंगे आभार व्यक्त
👉यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने यह भी घोषणा की कि सांसद विजय बघेल के आगामी भिलाई प्रवास के दौरान लाइसेंसधारी उनसे मुलाकात कर लाइसेंसधारी परिवारों के हित में की गई इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उनका धन्यवाद एवं साधुवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारियों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और किसी भी जानकारी के लिए यूनियन से संपर्क करना चाहिए। BSP वर्कर्स यूनियन लाइसेंसधारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।
अगली खबर पढ़े 👉 सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश: किसी भी लाइसेंसधारी का मकान खाली नहीं होगा, AWA बंद नहीं होगा—अफवाहों पर न दें ध्यान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

