बस्तर में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक, CM योगीआदित्यनाथ से मिले बस्तर वॉलीबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद ईनानी…
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के दौरान एक खास मुलाकात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
- बस्तर ज़िला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गोविंद ईनानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
- इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
- बस्तर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई यह मुलाकात खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी खास मानी जा रही है।
- आइए विस्तार से जानते है 👇

बस्तर में आयोजित हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
👉केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित इन सदस्य राज्यों और केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह बैठक केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की मेज़बानी में आयोजित की गई।
अमित शाह ने नक्सलमुक्त भारत को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
👉केन्द्रीय गृह मंत्री ने सम्पूर्ण देश के नक्सलमुक्त होने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यह बैठक बस्तर में आयोजित हो रही है और बैठक से पूर्व ही पूरा बस्तर नक्सलमुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि “Whole of the Government Approach” के साथ सभी राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार के सभी विभागों ने नक्सलमुक्त हुए क्षेत्रों में विकास पहुँचाने का कार्य भी किया है। गृह मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जब तक नक्सलमुक्त क्षेत्रों को विकास के मामले में देश के बाकी क्षेत्रों के समकक्ष नहीं ले आते, तब तक यह लड़ाई समाप्त नहीं होगी।
राज्यों के बीच विवाद खत्म होना बड़ी उपलब्धि
👉अमित शाह ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र न केवल नक्सलमुक्त हुआ है, बल्कि विवादमुक्त भी हुआ है। मध्य क्षेत्र के राज्यों का आपस में एवं केंद्र के साथ कोई विवाद शेष नहीं है और यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिषद की बैठकें संवाद से समाधान का सशक्त मंच बनी हैं। इन बैठकों में निरंतरता आई है और इन्हें परिणामदायी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से 2014 की तुलना में क्षेत्रीय परिषदों की बैठकों में लगभग तिगुनी वृद्धि हुई है और चर्चित मुद्दों में भी 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
कुपोषण, शिक्षा और साइबर सुरक्षा पर भी हुआ मंथन
👉केन्द्रीय गृह मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से कुपोषण के विरुद्ध भारत सरकार की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल ड्रॉपआउट दर में कमी लाने, स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार करने, मिलावटखोरी पर रोक लगाने तथा POCSO एवं बलात्कार के मामलों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि दर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही अदालतों में पाँच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के त्वरित निपटारे हेतु उच्च न्यायालयों को विशेष अदालतें गठित करने की आवश्यकता भी बताई गई।
साइबर हेल्पलाइन और न्याय व्यवस्था पर विशेष जोर
👉बैठक में चारों राज्यों से केन्द्रीय गृह मंत्रालय के प्रारूप के अनुरूप 1930 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन के कॉल सेंटर को अपडेट करने की अपील की गई। अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार देश को नक्सलवाद से मुक्त किया गया है, उसी प्रकार अगले तीन वर्षों में हर आपराधिक मुकदमे को सुप्रीम कोर्ट तक अंजाम देने का लक्ष्य 2029 से पूर्व पूरा करना होगा।
बस्तर से विकास और समन्वय का बड़ा संदेश
👉बस्तर में आयोजित इस हाई-लेवल बैठक को सुरक्षा, विकास और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्र में इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन अपने आप में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें 👉 नए बस्तर की ओर अहम कदम: इंद्रावती वॉलीबॉल लीग पर किरण सिंह देव से खास मुलाकात…
अगली खबर पढ़े 👉 SAIL में नई VRS Scheme… 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक रिटायरमेंट का रास्ता खुला, लेकिन कई सख्त शर्तें भी लागू..
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

