राष्ट्रीय मंच पर चमका भिलाई इस्पात संयंत्र का सिक्का, 36th CII National Work skills competition में जीते 7 सम्मान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • नई दिल्ली में आयोजित CII National Work skills competition में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
  • विभिन्न तकनीकी विधाओं में संयंत्र के प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि भिलाई इस्पात संयंत्र केवल इस्पात उत्पादन में ही नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता में भी देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल है।
  • इस बड़ी उपलब्धि के बाद विजेता कर्मचारियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
  • आइए विस्तार से जानते है 👇

National work skill


नई दिल्ली में हुआ राष्ट्रीय स्तर का आयोजन

👉भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा 20 से 22 मई 2026 के बीच आयोजित 36वीं CII National Work skills competition में देशभर के विभिन्न औद्योगिक institutions के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में तकनीकी ज्ञान, मशीन संचालन, कार्यकुशलता और व्यावहारिक क्षमता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 सम्मान अपने नाम किए। यह उपलब्धि संयंत्र के तकनीकी प्रशिक्षण और कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाती है।

Work skill

Join WhatsApp

इन कर्मचारियों ने बढ़ाया संयंत्र का गौरव

S.No. Name Department Trade Position
1 Ram Sajan MRD Carpentry 1st
2 Akhil Kumar Rathore BF Electrical 1st
3 Rajesh Kumar Nayak PNBS Fitter 1st
4 Kundrapu Ganesh Instrumentation PLC 3rd
5 Majha Hansdah BRM Turner 2nd
6 Prabhu Charan Jena COCCD Fitter 2nd
7 Boddeti Venkata Apparao A&D PLC 2nd

पहले क्षेत्रीय स्तर पर भी दिखाया था दम

इस प्रतियोगिता का क्षेत्रीय स्तर का आयोजन 20 अगस्त से 22 अगस्त 2025 के बीच कोलकाता में आयोजित हुआ था। वहां भी भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 सम्मान अपने नाम किए थे। खास बात यह रही कि क्षेत्रीय स्तर पर विजेता रहे सभी 7 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और एक बार फिर संयंत्र का मान बढ़ाया।


देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के बीच BSP का शानदार प्रदर्शन

👉राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के बड़े औद्योगिक संस्थानों और प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इसमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जिंदल स्टील, गोदरेज सहित कई बड़ी कंपनियों के प्रतिभागी शामिल हुए थे। इतने बड़े मंच पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन संयंत्र की तकनीकी क्षमता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।


लगातार तीसरी बार हासिल की ऐतिहासिक सफलता

👉भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रिकॉर्ड उपलब्धि अपने नाम की है। खास बात यह रही कि क्षेत्रीय स्तर पर विजेता रहे सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी जीत दर्ज कर संयंत्र का गौरव बढ़ाया।


कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह

👉राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता के बाद संयंत्र के कर्मचारियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। संयंत्र प्रबंधन और सहकर्मियों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इसे पूरे भिलाई इस्पात संयंत्र परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया है।


अगली खबर पढ़े 👉 SAIL में नई VRS Scheme… 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक रिटायरमेंट का रास्ता खुला, लेकिन कई सख्त शर्तें भी लागू..


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *