भिलाई में ‘वेस्ट से बेस्ट’ की अनूठी पहल, महिला समूह कबाड़ से तैयार कर रहा आकर्षक सजावटी सामान
– DIGITAL BHILAI NEWS – भिलाई में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर खुर्सीपार स्थित एस.एल.आर.एम. (सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) सेंटर में महिलाएं कचरे को उपयोगी उत्पादों में बदलकर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता…

