सेलूद में महतारी सदन का लोकार्पण, सांसद विजय बघेल ने सैकड़ों महिलाओं को किया संबोधित; जाने क्या बोले-
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- ग्राम सेलूद में सोमवार को महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई।
- ग्राम पंचायत सेलूद में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ।
- इस दौरान बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद ने महिला आर्थिक सशक्तिकरण को परिवार और समाज की प्रगति की मजबूत नींव बताया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
महतारी सदन का हुआ गरिमामय लोकार्पण
👉सेलूद / ग्राम पंचायत सेलूद में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण सोमवार को गरिमामय समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण परिवार और समाज की प्रगति की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बिहान समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं संगठित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महतारी सदन महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, बैठक, संवाद तथा आजीविका से जुड़ी गतिविधियों का उपयोगी केंद्र बनेगा।
सांसद विजय बघेल ने महिलाओं को किया संबोधित
👉सांसद ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और स्वावलंबन का केंद्र है। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने समूहों को मजबूत करने और आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने का आह्वान किया।उक्त कार्यक्रम में महतारी सदन के चाबी को महिला समूह को सौंपा गया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक ने बताया उपयोगी सुविधा
👉कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने महतारी सदन को ग्रामीण महिलाओं के लिए उपयोगी सुविधा बताते हुए कहा कि इससे महिला समूहों को अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
👉समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक तथा जनपद पंचायत पाटन सदस्य श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी उपस्थित रहीं।
विशेष अतिथि के रूप में भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बन्छोर, प्रणव शर्मा सभापति पाटन, बाबा वर्मा, ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे, निवर्तमान सरपंच श्रीमती खेमिन खेमलाल साहू, शक्तिकेंद्र सेलूद के संयोजक श्री महेश्वर बंछोर, रमेश देवांगन, खेमलाल साहू, पुनीत साहू, महेश्वर बंछोर, लवण बंजारे, जयंत साहू, जयप्रकाश साहू, कृष्णा साहू, टामन साहू, लक्ष्मण वर्मा, लक्ष्मण साहू, उमेश देवांगन, महेंद्र देवांगन, गायत्री बंछोर, ललिता वर्मा, भोजेश्वरी साहू, शैल साहू, अनुपमा देवांगन, दीक्षा, पार्वती ठाकुर, सुनीता ठाकुर, दिलेश्वरी देवांगन, संतोष साहू, देवेंद्र ठाकुर, देवेंद्र साहू, दिनेश बरहरे, परमेश्वर साहू, एल बी सिंग सहित अन्य उपस्थित रहे।
बिहान समूह की महिलाओं की रही विशेष उपस्थिति
👉कार्यक्रम में बिहान समूह से उन्नति महिला क्लस्टर संगठन सेलुद के क्लस्टर प्रभारी पीआरपी श्रीमती गीता साहू, क्लस्टर अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, सचिव लक्ष्मी यादव, FLCRP हेमपुष्पा साहू, गायत्री यादव, जया चंद्राकर, ECRP शिवकुमारी चंद्राकर, दुर्गेश्वरी वर्मा, लोकेश्वरी बघेल, रेखा बघेल, RBK लक्ष्मी साहू, साधना बघेल तथा क्लस्टर लेखापाल नुतन यादव सहित बिहान समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी समारोह में मौजूद रहे।
प्रशासनिक तैयारियों को किया गया पूर्ण
👉उक्त अवसर पर महेंद्र जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाटन तथा श्वेता यादव, अतिरिक्त सीईओ पाटन के द्वारा प्रशासनिक तैयारी को पूर्ण किया गया। महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग द्वारा कराया गया है। कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर 2026, सोमवार को सम्पन्न हुआ।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
👉कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी सदन को महत्वपूर्ण पहल बताया। महतारी सदन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण, बैठक, संवाद और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक उपयोगी स्थान उपलब्ध होने की उम्मीद जताई गई।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP लोहा-स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा अपडेट: अब CBI करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


I’ve tried a few platforms lately but this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are surprisingly fast. Definitely worth checking out phjljl789
The download process was straightforward and the installation took no time at all. Great start with in777gamedownloadin
Best app for gaming on the go. The loading times are minimal and the gameplay is buttery smooth. Glad I downloaded vnhitclubapk.
The VIP perks are actually worth it. I feel like a valued player every time I log into eeviplogin.