अहिवारा में रस्साकशी का रोमांचक महासंग्राम, महिला वर्ग में वार्ड 7 की पूजा यादव की टीम और पुरुष वर्ग में विजय गिरी की टीम ने मारी बाजी!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • अहिवारा। लाल मैदान रेलवे क्रॉसिंग, अहिवारा में उस वक्त खेल का रोमांच चरम पर पहुंच गया, जब महिला और पुरुष टीमों ने रस्साकशी के महा मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
  • रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोश, जुनून और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
  • मुकाबले में महिला वर्ग में वार्ड क्रमांक 7 की पूजा यादव की टीम ने बाजी मारी, जबकि पुरुष वर्ग में विजय गिरी की टीम विजेता बनी।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सांसद विजय बघेल अहिवारा

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति ने कराया भव्य आयोजन

👉रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में लाल मैदान रेलवे क्रॉसिंग, अहिवारा में महिला एवं पुरुष टीमों के बीच भव्य रस्साकशी महा मुकाबला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संघ संचालक, छत्तीसगढ़ बिसरा राम यादव ने की।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, चंचल बाफना, विजेन्द्र जिंदल, नगर पालिका परिषद आयुक्त प्रवीण कुमार गहलोत, रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन अभिषेक सिंह, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन अध्यक्ष रितेश अग्रवाल एवं समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

Join WhatsApp

महिला और पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

👉रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, सामंजस्य और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मैदान में मौजूद खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

महिला वर्ग में प्रथम स्थान वार्ड क्रमांक 7 की पूजा यादव की टीम ने हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में विजय गिरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।


विजेताओं को दिए गए आकर्षक पुरस्कार

👉प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता टीम को 21,001 रुपये एवं द्वितीय विजेता टीम को 11,001 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 7,501 रुपये रखा गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया।


आगे भी पारंपरिक खेलों के आयोजन की तैयारी

👉समिति के संयोजक एवं अध्यक्ष विधानंद कुशवाहा ने कहा कि समिति द्वारा पहले भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, ताकि लोगों की खेलों के प्रति रुचि और बढ़े। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मरखान दौड़ जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही ऐसे आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।


सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

👉मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों की टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से उमंग और उत्साह बढ़ता है। हर खेल में कोई खिलाड़ी जीतता है और कोई हारता है, लेकिन हारने वाला खिलाड़ी उससे सीख लेकर और अधिक उत्साह के साथ अगली बार जीतने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में खेल गतिविधियों की बात हो तो अहिवारा में लगातार ऐसे आयोजन होते रहे हैं। सांसद ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील

👉कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिसरा राम यादव ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। जीत के लिए पूरे उत्साह और मेहनत के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने दोनों टीमों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी रहे मौजूद

👉इस अवसर पर राजा शिवाले, अरुण बंजारे, रुपेश राठौर, विदेशी साहू, इंद्रजीत राउत, बच्चा सिंह, बच्चा सी विनय अग्रवाल, विकास धनकर, करण मिश्रा, विजेन्द्र जिंदल, मोनू जैन, अंशुल सिंह, अभिषेक गिरी, समारु पटेल, कीर्ति सिवानी, इंदिरा, पुष्पा साहू, सुनीता धनकर सहित बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।


अहिवारा में खेल गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा

👉रस्साकशी जैसे पारंपरिक और टीम भावना से जुड़े खेलों के आयोजन से स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं और नागरिकों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास भी दिखाई देता है। रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति द्वारा भविष्य में अन्य पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा से क्षेत्र के खेलप्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।


अगली खबर पढ़े 👉 सेवानिवृत्त BSP कर्मचारी से ₹45.18 लाख की साइबर ठगी, बैतूल से आरोपी गिरफ्तार!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “अहिवारा में रस्साकशी का रोमांचक महासंग्राम, महिला वर्ग में वार्ड 7 की पूजा यादव की टीम और पुरुष वर्ग में विजय गिरी की टीम ने मारी बाजी!”

  1. I’ve been trying a few different sites lately and this one really stands out. The payouts are fast and the interface is super smooth. Definitely recommend checking out br55cbet if you want a reliable spot.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *