सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सांसद विजय बघेल ने दी श्रद्धांजलि

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • सेक्टर-5, भिलाई स्थित अपने निज निवास में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान एवं विचारों को स्मरण किया।

अटल जी के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण

👉इस पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महामानव, कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता एवं संवेदनशील कवि थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से किया अपना वादा निभाते हुए अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। अटल जी ने कहा था कि यदि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की झोली में सीटें डालती है, तो वे इसके उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य देंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को विजय दिलाई और अटल जी ने अपना वादा पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया।


राष्ट्रहित और सुशासन के लिए सदैव याद किए जाएंगे अटल जी

👉सांसद श्री बघेल ने कहा कि अटल जी की लोकप्रियता और व्यक्तित्व ऐसा था कि उनके राजनीतिक विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते थे। उन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। राष्ट्रहित, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।


आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है अटल जी का जीवन

👉उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता रहेगा।

Join WhatsApp

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

👉इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, श्री शशि बंछेल, उपकार चंद्राकर, अरविंद खुराना, भागचंद जैन, दशरथ भोई, मनोज गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अगली खबर पढ़े 👉 संसद में दावा – लेबर कोड लागू, लेकिन SAIL में अब भी पुराने कानूनों से चल रहा काम? संसद के जवाब ने खड़े किए बड़े सवाल!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *