39 माह के एरियर्स से बोनस और भर्ती तक… सांसद विजय बघेल को सौंपा सेल अध्यक्ष के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भिलाई श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) ने सेल अध्यक्ष, नई दिल्ली के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए 39 माह के बकाया एरियर्स, नए वेतन समझौते, कर्मचारियों की भर्ती, बोनस, चिकित्सा सुविधाओं, आवास, ठेका श्रमिकों के वेतन और सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र निर्णय की मांग की है।
  • यह मांग पत्र दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सेक्टर-5 स्थित निज निवास पर सौंपा गया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सेल अध्यक्ष के नाम सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

👉भिलाई श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल), नई दिल्ली के अध्यक्ष के नाम मुख्य महाप्रबंधक (एच.आर.) के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया है। भिलाई श्रमिक सभा ने कहा कि सेल की निरंतर प्रगति में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण तथा कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन एवं बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रबंधन को ठोस पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन दीपेश कुमार चुघ - संचालक पद प्रत्याशी

39 माह के बकाया एरियर्स का शीघ्र भुगतान

👉मांग पत्र में प्रमुख रूप से पिछले वेतन समझौते के अनुसार 39 माह के बकाया एरियर्स की राशि सहित अन्य बकाया एवं लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही नए वेतन समझौते के लिए कमेटी का गठन कर सम्मानजनक वेतन समझौता समय पर पूरा करने की मांग रखी गई है।


इंसेंटिव में वृद्धि और कर्मचारियों की भर्ती की मांग

👉भिलाई श्रमिक सभा ने मंथली इंसेंटिव स्कीम में बदलाव कर कर्मचारियों के इंसेंटिव में सम्मानजनक वृद्धि करने की मांग की है। इसके अलावा सेल के सभी संयंत्रों में अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों के लिए टेक्नीशियन एवं अटेंडेंट की भर्ती तत्काल प्रारंभ करने की मांग भी रखी गई है।

Join WhatsApp

जेएलएन अस्पताल को निजी हाथों में न देने की मांग

👉मांग पत्र में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र को निजी हाथों में न देने की मांग की गई है। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती कर चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर किए जाने की मांग रखी गई है।


बोनस नियमों में संशोधन की मांग

👉भिलाई श्रमिक सभा ने बोनस (एक्सग्रेशिया) के नियमों में संशोधन कर सम्मानजनक बोनस दिए जाने की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि बोनस कम से कम बेसिक + डी.ए. के बराबर होना चाहिए।


कर्मचारियों के लिए नए बी.एच.के. आवास और क्लबों के विकास की मांग

👉टाउनशिप के सभी जर्जर आवासों को गिराने के साथ कर्मचारियों के लिए नए बी.एच.के. आवासों का निर्माण करने की मांग की गई है, ताकि कर्मचारी अपने माता-पिता एवं परिवार के साथ रह सकें। इसके साथ ही टाउनशिप में अधिकारियों के भिलाई क्लब एवं स्टील क्लब की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए कम से कम दो क्लबों के पुनर्निर्माण एवं विकास की मांग भी रखी गई है।


सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिक्लेम और लाइफटाइम स्कीम की मांग

👉मांग पत्र में सेवानिवृत्ति के पश्चात होने वाले मेडिक्लेम की राशि का भुगतान प्रबंधन द्वारा किए जाने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इलाज में किसी प्रकार का भेदभाव न किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा रिटेंशन स्कीम पुनः प्रारंभ करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए लाइफटाइम स्कीम प्रारंभ करने की मांग भी रखी गई है।


ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान और सुरक्षा की मांग

👉भिलाई श्रमिक सभा ने सेल में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान शीघ्र लागू किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्हें सुनियोजित सुरक्षा प्रशिक्षण देकर सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।


प्रबंधन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग

👉भिलाई श्रमिक सभा ने प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों की इन जायज एवं लंबित मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेकर उनका निराकरण किया जाए, ताकि कर्मचारियों में विश्वास का वातावरण मजबूत हो और भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रगति को और गति मिल सके।


प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

👉भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन के अध्यक्ष एच. एस. मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष पी. एस. चंदेल, महासचिव डी. के. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी. जोगेन्दर राव, अशोक पंडा, उपाध्यक्ष देशराज प्रसाद, एन. के. सिंह, उपमहासचिव धनीराम सोनवानी, अनिल कुमार जैन, वरिष्ठ सचिव वी. के. पटेल, टीकाराम साहु, सचिव डी. एल. पटेल, इकबाल सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

— भिलाई श्रमिक सभा (एच.एम.एस.)


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, छूटे और युवा मतदाताओं का होगा पंजीयन

ये खबर भी पढ़े 👉 SAIL Bonus 2026: आज रात तक खाते में आएगी बोनस की रकम! आधिकारिक पत्र में 8 अक्टूबर तक भुगतान का निर्देश!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *