भिलाई में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, छूटे और युवा मतदाताओं का होगा पंजीयन
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूट न जाए और पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित हो, इसके लिए भिलाई में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया के तहत अभियान को सफल बनाने के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- इसके लिए 09 अक्टूबर को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

9 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण
👉इसी क्रम में 09 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से साइंस कॉलेज दुर्ग के डॉ. राधाकृष्ण सर्वपल्ली सभागार, नया भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के पंजीयन, छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने तथा निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया और दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
👉नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को विशेष मतदाता पंजीयन अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों, प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी।
अभियान का उद्देश्य क्या है?
👉निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित न रहे तथा पहली बार मतदान के योग्य युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। नगर पालिक निगम भिलाई के संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अभियान के सफल संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
अगली खबर पढ़े 👉 सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: भिलाई में रंगोली के जरिए राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Great selection of games and the promotions are actually worth claiming. I had a great time exploring idmabok88 today.
Just hit a decent jackpot today! The slots here are fair and the graphics are amazing. Definitely give dragon212slot a try if you enjoy spinning.
The game selection is top notch and the graphics are crisp. It is honestly such a vibe playing on yoyoslot after a long day of work.
The mobile version works perfectly and the graphics are top notch. It is my go to spot for gaming now. Visit phjljl7 for the best action.
If you love a good challenge and a friendly community, this is the place to be. The gameplay is super intuitive and keeps me entertained for hours. Visit bingopattigameonline now.