SAIL Bonus 2026 Credited: रात करीब पौने 9 बजे खातों में पहुंचना शुरू हुआ बोनस, बाजार में रौनक की उम्मीद; कर्मचारियों में नाराजगी?
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- SAIL कर्मचारियों के लिए बोनस की रकम गुरुवार रात करीब पौने 9 बजे से बैंक खातों में क्रेडिट होना शुरू हो गई।
- कर्मचारियों के खातों में ₹32,000 की ASPLIS/Bonus राशि पहुंचने के बाद इसकी पुष्टि होने लगी।
- बोनस की रकम खाते में आते ही बाजार के कारोबारियों में भी उम्मीद जगी है कि शुक्रवार से त्योहारी बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है और बाजार में रौनक देखने को मिल सकती है।
- दूसरी ओर, सोशल मीडिया ग्रुपों में SAIL कर्मचारियों की नाराजगी भी सामने आ रही है
- कर्मचारी इस बोनस राशि को मौजूदा वेतन, उत्पादन और अन्य PSU कंपनियों में मिलने वाले लाभों की तुलना में कम बता रहे हैं।
- कर्मचारियों के बीच “चूरन बोनस” जैसी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।
- हालांकि यह कर्मचारियों की नाराजगी/प्रतिक्रिया है, कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं।
- सोशल मीडिया चर्चाओं में कर्मचारी Coal India में करीब ₹1.10 लाख के बोनस और NMDC में सोने के सिक्के जैसे लाभ का उदाहरण देते हुए SAIL की बोनस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
- कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि SAIL का मौजूदा Bonus Formula बदला जाए और कर्मचारियों को कंपनी के Production से सीधे जुड़ा Production Linked Pay/Benefit दिया जाए।
- यानी एक तरफ बोनस की रकम खातों में पहुंचने से कर्मचारियों और बाजार दोनों में हलचल है, वहीं दूसरी तरफ बोनस की राशि और मौजूदा फॉर्मूले को लेकर कर्मचारियों के बीच असंतोष भी खुलकर सामने आ रहा है।
- अब कर्मचारियों की नजर इस बात पर है कि क्या अगले बोनस चक्र में SAIL Management बोनस फॉर्मूले में बदलाव कर Production Linked Pay की मांग पर कोई सकारात्मक कदम उठाता है ?
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, छूटे और युवा मतदाताओं का होगा पंजीयन
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Greetings! Very helpful advice within this post!
It is the little changes which will make the biggest changes.
Thanks for sharing!