सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

Dalli Mechanised Mines में NOC पर उठे सवाल: ST कर्मचारी का IIT Hyderabad भर्ती अवसर प्रभावित होने की आशंका, एसोसिएशन ने मांगी तत्काल जांच

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र की Dalli Mechanised Mines में बाहरी भर्ती के लिए NOC आवेदन लंबित रहने का मामला सामने आया है।
  • Power Supply Department में कार्यरत एक ST कर्मचारी ने IIT Hyderabad में Junior Engineer (Electrical) पद के लिए आवेदन किया है, जिसकी Document Verification 08 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।
  • इसी बीच NOC प्रक्रिया में कथित विलंब को लेकर Bhilai Steel Plant Scheduled Tribe Employees Welfare Association ने प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

NOC आवेदन लंबित रहने का मामला क्या है?

👉भिलाई इस्पात संयंत्र की Dalli Mechanised Mines के Power Supply Department में कार्यरत एक ST कर्मचारी के बाहरी भर्ती हेतु NOC आवेदन के कथित रूप से लंबित रहने का मामला सामने आया है। कर्मचारी के कैरियर अवसर को देखते हुए Bhilai Steel Plant Scheduled Tribe Employees Welfare Association ने प्रबंधन को ई-मेल एवं हार्ड कॉपी के माध्यम से शिकायत देकर तत्काल हस्तक्षेप तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

एसोसिएशन के अनुसार, संबंधित कर्मचारी ने IIT Hyderabad में Junior Engineer (Electrical) पद के लिए आवेदन किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Document Verification 08 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।

शिकायत के अनुसार, वर्तमान NOC आवेदन Dalli Mechanised Mines के Power Supply Department में General Manager (Electrical) के स्तर पर लंबित है और अभी आगे की प्रक्रिया के लिए प्रेषित नहीं किया गया है।

Join WhatsApp

08 अक्टूबर की Document Verification को लेकर चिंता

👉एसोसिएशन ने प्रबंधन का ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित किया है कि Document Verification की तारीख अत्यंत निकट है। ऐसी स्थिति में NOC आवेदन यदि संबंधित स्तर पर लंबित रहता है, तो कर्मचारी को निर्धारित भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में कठिनाई हो सकती है। एसोसिएशन ने कहा है कि उसका उद्देश्य किसी अधिकारी के विरुद्ध व्यक्तिगत आरोप लगाना नहीं है। हालांकि, यदि किसी कर्मचारी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर NOC आवेदन प्रस्तुत किया गया हो, तो आवेदन को किस स्तर पर कितने समय से लंबित रखा गया है और उसके निपटारे में विलंब का कारण क्या है—इसकी रिकॉर्ड आधारित जांच आवश्यक है।


पूर्व NOC मामले में भी विलंब की शिकायत

👉एसोसिएशन के अनुसार, संबंधित कर्मचारी के पूर्व CSIR–National Physical Laboratory (NPL) भर्ती अवसर से जुड़े NOC प्रकरण में भी विलंब की शिकायत सामने आई थी। शिकायत के अनुसार, NOC समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण भर्ती संस्था द्वारा निर्धारित सीमित अवधि में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके और कर्मचारी का अवसर प्रभावित हुआ।

इसी कारण एसोसिएशन ने प्रबंधन से यह जांच करने की मांग की है कि पूर्व एवं वर्तमान दोनों मामलों में NOC आवेदन किस तारीख को प्राप्त हुए, किस-किस स्तर से होकर गुजरे, किस स्तर पर कितने समय तक लंबित रहे तथा विलंब का वास्तविक प्रशासनिक कारण क्या था।


ST Status के कारण Differential Treatment की आशंका की भी जांच की मांग

👉शिकायत में कर्मचारी द्वारा अपने Scheduled Tribe (ST) status के कारण संभावित differential treatment की आशंका भी व्यक्त की गई है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि वह इस आशंका को किसी अधिकारी के विरुद्ध सिद्ध आरोप के रूप में प्रस्तुत नहीं कर रहा है, बल्कि प्रबंधन से उपलब्ध अभिलेखों और संबंधित पक्षों के स्पष्टीकरण के आधार पर इसकी निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ जांच की मांग कर रहा है।

एसोसिएशन ने कहा कि यदि शिकायत में उल्लिखित किसी कथित टिप्पणी अथवा व्यवहार की पुष्टि होती है, तो उसके संदर्भ एवं परिस्थितियों की भी नियमानुसार जांच होनी चाहिए।


प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

👉एसोसिएशन ने प्रबंधन से निम्न मांगें की हैं—

  1. General Manager (Electrical), Dalli Mechanised Mines के स्तर पर लंबित वर्तमान NOC आवेदन को तत्काल परीक्षण कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाए।
  2. 08 अक्टूबर 2026 के Document Verification को देखते हुए मामले में अनावश्यक विलंब न होने दिया जाए।
  3. यदि कोई दस्तावेज, स्पष्टीकरण अथवा नियमगत आपत्ति लंबित है तो कर्मचारी को तत्काल लिखित रूप से सूचित किया जाए।
  4. पूर्व एवं वर्तमान NOC मामलों में हुए विलंब की रिकॉर्ड आधारित निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  5. ST कर्मचारी द्वारा व्यक्त संभावित differential treatment की आशंका की भी तथ्यात्मक जांच की जाए।
  6. भविष्य में NOC आवेदनों के लिए स्पष्ट समयबद्ध processing mechanism/SOP सुनिश्चित किया जाए।

एसोसिएशन ने कहा—उद्देश्य किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं

👉एसोसिएशन ने दोहराया है कि वह किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के बजाय नियमों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रशासनिक प्रक्रिया चाहता है। एसोसिएशन ने प्रबंधन से विशेष आग्रह किया है कि वर्तमान IIT Hyderabad भर्ती प्रक्रिया की 08 अक्टूबर 2026 की निर्धारित Document Verification को ध्यान में रखते हुए पहले वर्तमान NOC मामले पर तत्काल निर्णय लिया जाए, ताकि किसी कर्मचारी का कैरियर अवसर केवल प्रशासनिक विलंब के कारण प्रभावित न हो।


राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाने की चेतावनी

👉एसोसिएशन ने कहा कि चूंकि पूर्व में भी कर्मचारी के साथ बाहरी भर्ती के अवसर प्रभावित हुआ था और दुबारा ऐसी स्थिति यदि उत्पन्न होती है तो एसोसिएशन इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति, जनजातीय मंत्रालय, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, इस्पात मंत्रालय इत्यादि प्रत्येक मंच पर प्रभावी रूप से उठाने का कार्य करेगी।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP लोहा-स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा अपडेट: अब CBI करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी!

ये खबर भी पढ़े 👉 SAIL BONUS 2026: कल होगी अहम बैठक, जानिए ASPLIS की Calculation, कितनी बन सकती है Bonus राशि और नए Formula को लेकर कर्मियों की क्या है उम्मीद?


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “Dalli Mechanised Mines में NOC पर उठे सवाल: ST कर्मचारी का IIT Hyderabad भर्ती अवसर प्रभावित होने की आशंका, एसोसिएशन ने मांगी तत्काल जांच”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *