SAIL Refractory Unit Bhilai: हिंदी पखवाड़े में दिखा भाषा के प्रति उत्साह, विजयी प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट (SRU), भिलाई में हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया।
- इस दौरान कार्यशाला, नारा, निबंध और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ,
- जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ
👉सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट, भिलाई में दिनांक 14/09/2026 से 28/09/2026 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 14/09/2026 को महाप्रबंधक, प्रभारी (वित्त एवं लेखा) श्री आर.सी. भोई ने दीप प्रज्ज्वलन कर की, जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक, एसआरयू, भिलाई श्री संदीप श्रीवास्ताव ने की।
सबसे पहले श्री आर.सी. भोई ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को अपना हर कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने एवं हिंदी का प्रचार–प्रसार करने की शपथ दिलवाई। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने एसआरयू, भिलाई को मिले पुरस्कार के बारे में जानकारी साझा की। इसके बाद डॉ. प्रियंका दास ने इस पखवाड़े में होने वाले कार्यशाला, नारा, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी साझा की। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री संदीप श्रीवास्तव जी द्वारा सभी से हिंदी को दैनिक दिनचर्या में शामिल करके अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में बताया गया छत्तीसगढ़ का हिंदी के विकास में योगदान
👉पखवाड़े के दौरान एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में एसआरयू, भिलाई के पूर्व राजभाषा अधिकारी तथा कला-परम्परा के संपादक डॉ. डी.पी. देशमुख जी को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यशाला का विषय था – “राजभाषा हिंदी के विकास में छत्तीसगढ़ का योगदान”।
इस विषय पर श्री देशमुख जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि छत्तीसगढ़ में हिंदी की पहली कहानी “एक टोकरी भर मिटटी” पंडित माधव राव सप्रे ने लिखी। खैरागढ़ में जन्मे पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी ने 36 वर्षों तक राष्ट्रीय पत्रिका “सरस्वती” का संपादन किया।
पद्मश्री डॉ. मुकुटधर पाण्डेय, पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी, पं. सुन्दर लाल शर्मा, लाला जगदलपुरी जैसे छत्तीसगढ़ के अनेकों शिक्षाविदों ने हिंदी भाषा को अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हिंदी को और समृद्ध बनाने पर दिया जोर
👉इस उपलक्ष्य पर इकाई प्रमुख श्री विशाल शुक्ल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि “देशमुख जी जैसे अनुभवी एवं जानकार व्यक्तियों के मार्गदर्शन में हिंदी को और समृद्ध बनाया जा सकता है”। तत्पश्चात श्री विशाल शुक्ल जी ने श्री देशमुख जी को यादगार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
हिंदी पखवाड़े का हुआ समापन, प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार
👉हिंदी पखवाड़े का समापन दिनांक 28/09/2026 को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, प्रभारी (वित्त एवं लेखा) श्री आर.सी. भोई एवं अध्यक्ष महाप्रबंधक, एसआरयू, भिलाई श्री संदीप श्रीवास्ताव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके पश्चात् अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्री भोई जी ने कहा कि “यह खुशी की बात है कि संयंत्र के सभी कार्मिक, हिंदी के प्रति अपनी जवाबदारी को समझते हुए निरंतर हिंदी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।” श्री श्रीवास्तव जी ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की सराहना की।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के करकमलों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए। मंच संचालन राजभाषा विभाग के अमितेष पुरोहित ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।
हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेता
- प्रथम – लालमणि देशमुख
- द्वितीय – काजल कोसरे
- तृतीय – गीतांजलि देशमुख
हिंदी नारा प्रतियोगिता के विजेता
- प्रथम – खिलेंद्र कुमार
- द्वितीय – रीमा
- तृतीय – श्रद्धा बंसोड
हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता
- प्रथम – निखिल साहू
- द्वितीय – केदार नाथ सोनी
- तृतीय – अरुण कुमार सिंह
हिंदी को दैनिक कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश
👉एसआरयू, भिलाई में आयोजित हिंदी पखवाड़े के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ इसे कार्यालयीन कार्य और दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को व्यापक रूप दिया।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई रत्न सम्मान 2026 से नवाजे गए डॉ. उदय कुमार, गणेश विसर्जन समारोह में हुआ भव्य सम्मान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

