प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संदेश: सुपेला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, सैकड़ों ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
- इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में मरीजों को फल वितरित किए गए, वहीं नंदनी रोड वार्ड क्रमांक 37 में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
👉भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला, भिलाई पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और सेवा भावना के साथ अपनी सहभागिता निभाई।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रोशन हुआ क्षेत्र
👉अस्पताल में सेवा कार्यक्रम के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अपने-अपने निवास एवं राजस्थान भोजनालय के पास, नंदनी रोड वार्ड क्रमांक 37 में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मिठाई का वितरण कर खुशियां भी मनाई गईं।
जिला अध्यक्ष अब्दुल समद कुरैशी ने सेवा को बताया सहभागिता का माध्यम
👉कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष श्री अब्दुल समद कुरैशी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मरीजों की सेवा एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
👉कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री परवेज़ सलमानी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अनवर वहाब जी, श्री तारिक खान जी, श्री एला कोलवीन जी, श्री राजा गिल जी, श्री जावेद खान जी, श्री मो. आरिफ खान जी, कार्यसमिति सदस्य श्री अज़हर कुरैशी जी, श्री असलम खान जी, श्री शहबाज़ कुरैशी जी, श्री मो. शमी जी, कैंप मंडल अध्यक्ष श्री लवली सिंह जी सहित मोर्चे के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।
सेवा और जनसरोकार के जरिए मनाया अवसर
👉भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में एक ओर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को मनाया गया।
अगली खबर पढ़े 👉 मोदी के 25 साल के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, बालोद में बनी अभियान की रणनीति!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

