ट्रेजर आइलैंड मॉल में 1500 से ज्यादा लोगों ने लिया जागरूकता का संदेश, साइबर ठगी से नशे तक नुक्कड़ नाटक ने खींचा ध्यान
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई में साइबर अपराध, नशे और सड़क हादसों से बचाव को लेकर दुर्ग पुलिस ने एक साथ जनजागरूकता का बड़ा मंच तैयार किया।
- ट्रेजर आइलैंड मॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 1500 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की।
- इस दौरान साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों को लेकर जरूरी जानकारी दी गई, वहीं BSP की टीम इंद्रधनुष समूह और ग्रेसी म्यूजिक अकादमी के नुक्कड़ नाटक ने लोगों को मनोरंजक अंदाज में गंभीर संदेश दिया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
साइबर जागृति अभियान के तहत विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम
👉वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस द्वारा “साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने के उद्देश्य से आज ट्रेजर आइलैंड मॉल, भिलाई में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1500 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम प्रभारी डॉ. संकल्प राय द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूकता संदेश दिया गया। आयोजन ग्रेसी म्यूजिक अकादमी के सहयोग से किया गया, जिसमें नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
यातायात सुरक्षा पर दिया जिम्मेदार व्यवहार का संदेश
👉अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री कौशलेन्द्र देव पटेल ने उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने वाहन चलाते समय जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार अपनाने तथा स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान नाबालिक को वाहन चलाने ना देने तथा नो पार्किंग में और सड़क पर वाहन खड़ा ना करने की समझाइश दी गई।
साइबर सुरक्षा को लेकर नागरिकों को किया जागरूक
👉डॉ. संकल्प राय ने नागरिकों से संवाद करते हुए साइबर अपराध के बदलते तरीकों एवं उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने, OTP एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक, कॉल एवं ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव में जागरूकता और सतर्कता प्रत्येक नागरिक की पहली सुरक्षा है।
नशे से दूर रहने युवाओं को किया प्रेरित
👉कार्यक्रम में कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र से श्री अजय कल्याणी ने नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से बाहर निकलने के प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक बना कार्यक्रम का खास आकर्षण
👉BSP की टीम इंद्र धनुष समूह एवं ग्रेसी म्यूजिक अकादमी द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से साइबर ठगी और नशे से होने वाले नुकसान का संदेश दिया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खास तौर पर नशा कर के वाहन चलाने से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मनोरंजन के साथ दिए गए इस संदेश ने आम नागरिकों तक सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश प्रभावी तरीके से पहुंचाया।
पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद
👉कार्यक्रम में यातायात जोन प्रभारी निरीक्षक GR ओगरे, स्मृतिनगर चौकी प्रभारी श्री अमित अंदानी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक्स-आर्मी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जन-जागरूकता के प्रभावी मंच में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं सुरक्षित यातायात को लेकर नागरिकों को सजग एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।
साइबर ठगी और नशे से संबंधित हेल्पलाइन की जानकारी
👉दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें तथा नशे से संबंधित सहायता के लिए 1933 हेल्पलाइन का उपयोग करें।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि नागरिकों को साइबर अपराध, नशे और सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें जिम्मेदार भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा।
अगली खबर पढ़े 👉 शिवमहापुराण कथा स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, संदिग्ध रूप से घूम रहीं 7 महिलाओं से पूछताछ; धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


I like this site its a master peace ! Glad I found this on google .
I’ve tried a few platforms but this one is really smooth. The interface is intuitive and the payouts are fast. Definitely recommend phjiliapp to anyone looking for a reliable spot.
[8208]Bigwin189: Login, Daftar dan Slot Gacor Deposit Dana,Bigwin189 memudahkan anda login dan daftar untuk main slot gacor deposit dana. Download apk slot terpercaya sekarang dan mulai pengalaman bermain anda. visit: bigwin189