BSP के दर्जनों अधिकारियों का सम्मान, EPS-95 Higher Pension पर भी बड़ा अपडेट; ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रखी अहम बातें
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के उन अधिकारियों के लिए यह अवसर बेहद भावुक और गौरवपूर्ण रहा, जिन्होंने वर्षों तक अपनी सेवाएं संयंत्र को समर्पित कीं।
- बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओए-बीएसपी) द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में जून 2026 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त तथा जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
- कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ-साथ EPS-95 Higher Pension, मेडिकल सुविधाओं के विस्तार और PRP भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान
👉बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जुलाई माह में जून 2026 माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त एवं जुलाई 2026 माह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय संतोष कुमार सिंह, रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष माइंस नीतेश छत्री, सचिव अनु पी उपस्थित थे।
इन अधिकारियों का हुआ सम्मान
👉इस सम्मान समारोह में जून 2026 माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में श्री रंजन कुमार बोराह, जीएम (सीएमएम), श्री एच के बहुरूपी, जीएम (प्लेट मिल), श्री टी डी वेंकटरमन (प्रोजेक्ट्स), श्री जेवियर बेक, जीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री राजेश गर्ग, जीएम (आरईडी), श्री जी रविकांत, जीएम (एसएमएस-2), श्री जेकब सिजॉय, जीएम (एसएमएस-2), श्री बालम सिंह, जीएम (एसएमएस-2), श्री नाबार्षि रॉय, जीएम (सीएमएम), श्रीमती सीजा पी मैथ्यू (एचआर), श्री अवनिन्द्रा कुमार अहरवाल, डीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), श्री शिशिर के महापात्रा, डीजीएम (एसएमएस-2), श्री विजय देशपांडे, एजीएम (सीएमएम), श्री हरि नारायण मेश्राम, एजीएम (एसएमएस-2), श्री जी सुभाष, डिप्टी मैनेजर (एसएमएस-2), श्री जी एस कुमार, डिप्टी मैनेजर (एसएमएस-2), श्री चंद्रकांत पाटिल, डिप्टी मैनेजर (एसपी-2) एवं जुलाई 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में श्री इंद्रजीत सेनगुप्ता, सीजीएम (सीबीडी), डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, सीएमओ (एमएंडएचएस), श्रीमती शिश्तला लक्ष्मी, जीएम (टीपीएंडआई), श्री ज्योतिन्द्र नाथ ठाकुर, जीएम इंचार्ज (एचआर), डॉ. मनीषा कांगो, एडिशनल सीएमओ (एमएंडएचएस), श्रीमती राधिका एस श्रीनिवासन, जीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री शिवराजन, जीएम (बीई), श्री आई वेंकट रमन, जीएम (एसपी-3), श्रीमती रूबि बर्मन रॉय, प्रिंसिपल (एजुकेशन), श्री दिनेश वराडे, डिप्टी मैनेजर (आरसीएल), श्री मनोज कुमार ताम्रकार, असिस्टेंट मैनेजर (सीएमएम), श्री सी अशोक कुमार, असिस्टेंट मैनेजर (माइंस एचक्यू) का सम्मान किया गया।
अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
👉सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गए सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
“यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है” — नरेंद्र कुमार बंछोर
👉समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।
उन्होंने कहा कि बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन सदैव अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना तथा 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की गई है।
सेल मेडिक्लेम सुविधाओं के विस्तार पर भी जारी हैं प्रयास
👉उन्होंने बताया कि सेल मेडिक्लेम की सुविधाओं में विस्तार हेतु सेफी द्वारा सेल प्रबंधन से सेल के सेवानिवृत्त कार्मिकों को अन्य महारत्न कंपनियों द्वारा सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली मेडिकल सुविधाओं के समकक्ष सुविधियां प्रदान करने हेतु प्रयास जारी है।
EPS-95 Higher Pension को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट में लंबित है मामला
👉श्री बंछोर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को Higher Pension दिया जाना चाहिए था, लेकिन ईपीएफओ द्वारा जारी परिपत्रों की गलत व्याख्या कर पात्र लोगों को इसका लाभ देने में बाधाएं उत्पन्न की गईं।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का न्यायालय जाना संभव नहीं है, इसलिए जिन सेल इकाइयों में Higher Pension की पात्रता नहीं दी गई है, वहां के पीएफ ट्रस्टों ने ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान एवं सेवानिवृत्त दोनों प्रकार के कार्मिकों के लिए बिलासपुर हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई लंबित है।
उन्होंने यह भी बताया कि सेल पीएफ ट्रस्ट सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी एवं आईएसपी से जुड़े मामलों में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को संबंधित पीएफ ट्रस्टों के पक्ष में निर्णय दिया है, जिससे सदस्यों को EPS-95 Higher Pension मिलने की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भिलाई पीएफ ट्रस्ट के सदस्यों को भी बिलासपुर हाईकोर्ट से शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है। साथ ही सेफी द्वारा इस विषय को विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों एवं प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पत्रों के माध्यम से पहुंचाया गया है।
PRP भुगतान के लिए सेल प्रबंधन का जताया आभार
👉सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के PRP का भुगतान डीपीई के निर्देशानुसार एमओयू रेटिंग आने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में हो जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें विलंब हुआ। उन्होंने सेल प्रबंधन द्वारा PRP भुगतान के निर्णय का स्वागत करते हुए सेल के सीएमडी एवं निदेशकगण का आभार व्यक्त किया।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ओए-बीएसपी के कार्यों को सराहा
👉सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, सीएमओ (एमएंडएचएस) ने बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के लिए संगठन के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “सेवानिवृत्ति प्रत्येक अधिकारी के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। ऐसे अवसर पर बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जिस आत्मीयता, सम्मान और गरिमा के साथ हमें सम्मानित किया गया है, वह हमारे लिए अत्यंत भावनात्मक और अविस्मरणीय अनुभव है। यह सम्मान केवल हमारे कार्यकाल का नहीं, बल्कि उन वर्षों की निष्ठा, समर्पण और सेवा का सम्मान है, जो हमने भिलाई इस्पात संयंत्र को समर्पित किए हैं।”
कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री जे एन ठाकुर ने कहा कि “ऑफिसर्स एसोसिएशन न केवल सेवारत अधिकारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारियों से निरंतर आत्मीय संबंध बनाए रखते हुए उनके सम्मान और हितों का भी पूरा ध्यान रखता है। यह संगठन अपने सदस्यों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर एक परिवार की तरह कार्य कर रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।”
सम्मान समारोह में अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
“सेवानिवृत्ति के बाद भी हर सदस्य हमारे परिवार का हिस्सा” — अंकुर मिश्रा
👉कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओए-बीएसपी महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने कहा कि “बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन अपने प्रत्येक सदस्य को सेवा काल के साथ-साथ सेवानिवृत्ति के पश्चात भी परिवार का अभिन्न अंग मानता है। सेवानिवृत्त अधिकारी अपने अनुभव, ज्ञान एवं कार्यसंस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। एसोसिएशन सदैव उनके हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान तथा उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने आगे कहा कि “एसोसिएशन का उद्देश्य केवल अधिकारियों के सेवा संबंधी हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान, सामाजिक सहभागिता एवं पारस्परिक सहयोग की परंपरा को भी सुदृढ़ करना है। इस प्रकार के सम्मान समारोह वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम हैं तथा युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।” उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों से प्रार्थना किया कि कभी भविष्य में उन्हें ओए की आवश्यकता हुई वे जरूर हमें सेवा का मौका दें और निवेदन किया कि कभी हमें आपके अनुभव की आवश्यकता होगी तो कृपया हमें अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थिति
👉कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि दिनेश मानिकपुरी ने किया।
कार्यक्रम में एस के महाराणा, वेणुगोपाल देवांगन, ओए जोनल प्रतिनिधिगण- एम ए आर शरीफ, विरेन्द्र सिंह, रोहित हरित, एम विजय कुमार, एस के नागले, सोमेश द्विवेदी, दिवाकर सिरमौर, निमेश कुमार गुप्ता, विवेक सिंह चौहान, डॉ. मनीष देवांगन, डॉ. पराग गुप्ता, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, विवेक सिंह चौहान, आदित्य दुबे, संजीव कुमार सोनी, विकास सिन्हा, श्वेत कुमार मिश्रा, एच एल सोनवानी, अंकुर राठौर, थालेश सिन्हा, विनीत वर्मा, अखिल मिश्रा, रोहित सांगवान, एवं एक्स ओए अध्यक्ष एस आर दास, महासचिव जे बी पाटिल सहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP सेवानिवृत्त कार्मिकों ने तेज किया आंदोलन, टाउनशिप की समस्याओं से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक उठाए सवाल
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

