Advertisement

कुम्हारी नगर पालिका में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने जिम्मेदारियों के ईमानदार निर्वहन का दिया संदेश

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवमनोनीत एल्डरमैनों को शुभकामनाएं दीं और जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।
  • समारोह में नगर पालिका पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

👉कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा जी ने की। इस अवसर पर नगर पालिका आधिकारी नेतराम चंद्राकर जी, उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत जी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


पांच मनोनीत एल्डरमैनों ने ली विधिवत शपथ

👉समारोह में शासन द्वारा मनोनीत पांच एल्डरमैन—गोल्डी गोस्वामी, प्रणव श्रीवास्तव, सुनीता कुर्रे, अवधेश शुक्ला एवं मनहरण साहू—को विधिवत शपथ दिलाई गई।


नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा ने विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का जताया विश्वास

👉नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन नगर परिषद के विकास में सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमैन जनहित एवं विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नगर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Join WhatsApp

सांसद विजय बघेल ने जिम्मेदारियों के निर्वहन का दिया संदेश

👉मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल जी ने नवमनोनीत एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद सौभाग्य के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि शपथ लेना आसान है, लेकिन उसके अनुरूप कार्य करना सबसे बड़ी परीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संदेश है कि निरंतर कार्य करते रहिए, अवसर अवश्य मिलता है। आपकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही शासन ने आपको यह दायित्व सौंपा है।


सार्वजनिक जीवन के अनुभव भी किए साझा

👉सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे स्वयं भिलाई-3 और चरोदा क्षेत्र से अपनी सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर आज दुर्ग लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


समारोह में रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम में राकेश पाण्डेय, योगेश साहू, धर्मेंद्र सिन्हा मंडल अध्यक्ष, राजू निषाद सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका कुम्हारी, मिथिलेश यादव सांसद प्रतिनिधि, सुजीत यादव सांसद प्रतिनिधि, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, फिंगू साहू, रामकुमार सोनी, रामाधार शर्मा, जुली सिंह एवं गीता निर्मलकार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अगली खबर पढ़े 👉 डॉ. तीजन बाई को सांसद विजय बघेल की भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा— उनकी अमर कला आने वाली पीढ़ियों को करती रहेगी प्रेरित


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *