बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर ₹1.60 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दिल्ली से 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- बीमा पॉलिसी की राशि रिफंड कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के खिलाफ दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
- रेंज साइबर थाना दुर्ग की टीम ने लगभग ₹1.60 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं।
- साथ ही यह भी पता चला है कि उनके बैंक खातों का उपयोग एक विदेशी (नाइजीरियन) साइबर ठगी नेटवर्क द्वारा किया जा रहा था।
- मामले में पुलिस की वैधानिक विवेचना जारी है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
₹1.60 करोड़ की साइबर ठगी का मामला
👉रेंज साइबर थाना दुर्ग में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 03/2026 में धारा 318(2), 318(4), 336(3) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।संक्षिप्त विवरण के अनुसार आरोपियों ने स्वयं को बीमा लोकपाल का अधिकारी बताकर बीमा पॉलिसी की राशि रिफंड कराने का झांसा दिया। इस दौरान पीड़ित से विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर कुल लगभग ₹1 करोड़ 60 लाख की साइबर ठगी की गई।
तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली पहुंची साइबर टीम
👉प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में एक बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई। टीम ने आरोपी मनमीत सिंह, अमनदीप सिंह एवं ईशांत माहे उर्फ ईशु को चिन्हित कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने पैसों के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगी में उपयोग के लिए उपलब्ध कराना स्वीकार किया।
विदेशी साइबर नेटवर्क से जुड़े मिले बैंक खाते
👉जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों का उपयोग एक विदेशी (नाइजीरियन) साइबर ठगी नेटवर्क द्वारा किया जा रहा था। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं तथा विभिन्न राज्यों में इनके विरुद्ध साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज होना भी सामने आया है।
दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाए गए आरोपी
👉पुलिस ने आरोपियों को दिनांक 01 जुलाई 2026 को दिल्ली से विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद माननीय न्यायालय, तीस हजारी, दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उन्हें रेंज साइबर थाना दुर्ग लाया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- मनमीत सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी तिलक विहार, तिलक नगर, नई दिल्ली।
- ईशांत माहे उर्फ ईशु, उम्र 37 वर्ष, निवासी चंदर विहार, निलोठी एक्सटेंशन, थाना निहाल विहार, दिल्ली।
- अमनदीप सिंह, उम्र 33 वर्ष, मूल निवासी श्रीगंगानगर (राजस्थान), वर्तमान निवासी चंदर विहार, निलोठी, दिल्ली।
आरोपियों से जप्त सामग्री
- 03 मोबाइल फोन।
- 06 बैंक पासबुक।
- 04 चेकबुक।
- विभिन्न सिम कार्ड।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
👉इस कार्रवाई में रेंज साइबर थाना दुर्ग की टीम के उप पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा, निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक आवेश खान, आरक्षक कामेश्वर देशमुख एवं आरक्षक विक्रम सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बीमा पॉलिसी रिफंड, केवाईसी अपडेट, निवेश अथवा किसी भी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान संबंधी कॉल अथवा संदेश प्राप्त होने पर बिना सत्यापन किसी भी बैंक खाते में राशि हस्तांतरित न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं और निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें।
अगली खबर पढ़े 👉 EPF Scheme 2026: नई योजना लागू, PF योगदान और निकासी नियमों में हुए अहम बदलाव, जानिए क्या होगा असर?
ये खबर भी पढ़े 👉 दीपिका मौत मामला: संविदा लैब टेक्नीशियन बर्खास्त, लेकिन सिस्टम के बड़े चेहरे अब भी बेदाग?
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

