Advertisement

भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप लोहा चोरी का मामला! दीवार फांदकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) परिसर में स्क्रैप लोहा चोरी के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  • आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 220 किलोग्राम स्क्रैप लोहा, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल ₹52,500 मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।
  • पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

घटना का पूरा मामला

👉दुर्ग पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 जुलाई 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, भिलाई स्टील प्लांट द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 30 जून 2026 की रात लगभग 8:00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के केनाल गेट के पास बिना नंबर की एक स्कूटी में दो व्यक्ति 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन चोरी कर ले जा रहे थे। सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तब स्कूटी में पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि स्कूटी चला रहे व्यक्ति को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया गया।


पूछताछ में हुआ खुलासा

👉पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सोनू नायक बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ भिलाई स्टील प्लांट की दीवार फांदकर परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करता था और स्क्रैप लोहा चोरी की घटना को अंजाम देता था। रिपोर्ट के आधार पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्क्रैप आयरन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


आरोपी का विवरण

सोनू नायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी क्रॉस स्ट्रीट-4, क्वार्टर नंबर 10-सी, सेक्टर-5, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।

Join WhatsApp

जप्त सामग्री

  • 220 किलोग्राम स्क्रैप लोहा, कीमत लगभग ₹5,500।
  • एक स्कूटी, कीमत लगभग ₹40,000।
  • वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹7,000।

कुल जप्त मशरूका – ₹52,500।


फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है तथा उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू एवं आरक्षक रोशन भट्ट की सराहनीय भूमिका रही।


दुर्ग पुलिस की अपील

👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की चोरी, संदिग्ध गतिविधि अथवा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अनधिकृत प्रवेश की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में जलभराव रोकने की तैयारी तेज, संवेदनशील वार्डों में चोक नालियां खोलने का अभियान शुरू


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *