जीपीएफ राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, दुर्ग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी सिंचाई विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
- आरोपी पर विभाग के ही एक कर्मचारी से सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
- एसीबी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
जीपीएफ राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप
👉आपको बता दें कि सिंचाई विभाग में पदस्थ कर्मचारी नंद कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते से करीब 5 लाख रुपये निकालने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
बेटी की शादी के लिए पैसों की थी जरूरत
👉पीड़ित नंद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है और उन्हें तत्काल पैसों की आवश्यकता थी, लेकिन रिश्वत की मांग के कारण वे लंबे समय से परेशान थे। उन्होंने कहा कि उनके पास रिश्वत देने के लिए भी पैसे नहीं थे।
शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
👉परेशान होकर नंद कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को कार्यालय में 10 हजार रुपये दिए, तभी पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
एक दर्जन से अधिक अधिकारी रहे मौजूद
👉कार्रवाई के दौरान एसीबी के एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
आधिकारिक पुष्टि के बाद हो सकते हैं और खुलासे
👉एसीबी की आधिकारिक पुष्टि के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसी पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप लोहा चोरी का मामला! दीवार फांदकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

