भिलाई में पट्टा सर्वे अभियान की तैयारी तेज, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर नागरिकों को उनकी भूमि की पहचान और स्वामित्व संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे पट्टा सर्वे अभियान को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
- अभियान के प्रभावी संचालन के लिए निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न जोनों में ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
- इसी क्रम में मंगलवार को निगम सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर सर्वे प्रक्रिया, कार्ययोजना और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
निगम सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
👉नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार पट्टा सर्वे कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न जोनों में ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त दल अपने-अपने जोन क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों तक पहुंचकर पट्टों का सर्वे करेंगे। मंगलवार को उपायुक्त सह नोडल अधिकारी दिनेश कोसरिया की उपस्थिति में नगर निगम सभागार में पट्टा सर्वे अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
👉बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पट्टा सर्वे की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, हितग्राहियों तक पहुंचने की कार्ययोजना तथा सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पारदर्शिता और समयबद्धता पर रहेगा विशेष जोर
👉उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पट्टा सर्वे का कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित अधिकारों को सुदृढ़ करना तथा प्रशासनिक सेवाओं को उनके घर-घर तक पहुंचाना है।
अगली खबर पढ़े 👉 बैंड-बाजे और फूलमालाओं के साथ BSP के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई, परिजनों और साथियों ने सम्मान के साथ किया अभिनंदन
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

