रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारियों में बढ़ रहा असंतोष! सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ ने बड़े आंदोलन के दिए संकेत
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) की आवास और लाइसेंस संबंधी नीतियों को लेकर टाउनशिप में असंतोष लगातार गहराता दिखाई दे रहा है।
- शनिवार को सेक्टर-2 सेंट्रल एवेन्यू स्थित गणेश पंडाल में आयोजित सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ की साप्ताहिक बैठक में बड़ी संख्या में रिटेंशनधारी और लाइसेंसधारी शामिल हुए।
- बैठक में आवास एवं लाइसेंस से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और संघ ने संकेत दिए कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत की जा सकती है।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में पहुंचे सदस्य!
👉सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ की साप्ताहिक बैठक शनिवार को सेक्टर-2 सेंट्रल एवेन्यू स्थित गणेश पंडाल में आयोजित की गई। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार भारी बारिश के बावजूद हजारों सदस्य बैठक में शामिल हुए। बैठक में रिटेंशनधारी और लाइसेंसधारी दोनों वर्गों के लोगों ने भाग लिया तथा कई लोगों ने संघ की सदस्यता भी ग्रहण की।
आवास और लाइसेंस पर चिंता!
👉बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने आवासों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार पहले बीएसपी प्रबंधन रिटेंशनधारियों को नोटिस जारी कर परेशान करता रहा, उसी प्रकार अब लाइसेंसधारियों को भी नई नीतियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि अचानक लाइसेंस नवीनीकरण (रिन्यूअल) प्रक्रिया बंद कर दिए जाने से बड़ी संख्या में लोग असमंजस और चिंता की स्थिति में हैं।
प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
👉बैठक में बीएसपी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। सदस्यों का कहना था कि प्रबंधन की नीतियों में निरंतरता का अभाव है। एक अधिकारी द्वारा बनाए गए नियम को दूसरे अधिकारी के आने पर बदल दिया जाता है, जिससे टाउनशिप में रहने वाले लोगों, व्यापारियों, दुकानदारों और गुमटी संचालकों के बीच असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का दावा
👉संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, व्यापारी और अन्य नागरिक अब अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने लगे हैं। उनका दावा है कि यदि बीएसपी प्रबंधन ने अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया और लोगों को परेशान करना बंद नहीं किया, तो जल्द ही व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
आंदोलन की रूपरेखा होगी घोषित!
👉बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ शीघ्र ही प्रेस वार्ता आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा करेगा। संघ का कहना है कि अब केवल चेतावनी देने का दौर समाप्त हो चुका है और प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है। संघ के नेताओं ने कहा कि टाउनशिप के हजारों लोगों में व्याप्त असंतोष अब आक्रोश का रूप ले रहा है। यदि प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की, तो यह आक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा और बीएसपी प्रबंधन को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करेगा।
आवास और लाइसेंस नीति पर घिरता प्रबंधन!
बीएसपी प्रबंधन द्वारा रिटेंशन आवास योजना को बंद करने का निर्णय लिया गया। रिटेंशनधारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आवास खाली करने संबंधी नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद विरोध शुरू हुआ। प्रभावित कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ के नेतृत्व में कई बैठकें आयोजित कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। संघ ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों, जनसंगठनों और राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा, जिसके बाद कई नेताओं ने आंदोलन को समर्थन दिया। रिटेंशनधारियों के साथ-साथ अब लाइसेंसधारी भी प्रबंधन की नई नीतियों से प्रभावित होने लगे हैं। लाइसेंस नवीनीकरण (रिन्यूअल) प्रक्रिया प्रभावित होने और नए नियमों को लेकर लाइसेंसधारियों में भी असंतोष बढ़ा है।
क्या होगा बड़ा जनांदोलन?
👉लगातार बढ़ते असंतोष के बीच सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ ने व्यापक जनआंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। संघ जल्द ही प्रेसवार्ता कर आंदोलन की औपचारिक घोषणा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देगा। संघ का दावा है कि यदि प्रबंधन ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो भिलाई टाउनशिप में अब तक का सबसे बड़ा जनआंदोलन देखने को मिल सकता है।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP में सुरक्षा जांच के चलते बोरिया गेट पर फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही होगी सीमित, मंगलवार से लागू होगी नई व्यवस्था
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

