सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 21 अधिकारियों का होगा सम्मान, OA-BSP 29 जून को आयोजित करेगा सम्मान समारोह

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में जून 2026 माह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा।
  • बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (OA-BSP) अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 29 जून 2026 को प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में सम्मान समारोह का आयोजन करेगा, जिसमें इस माह सेवानिवृत्त होने वाले 21 अधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
  • आइए जानते है इन अधिकारियों के नाम 👇

OA-BSP द्वारा 29 जून को होगा सम्मान समारोह

👉बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जून 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह 29 जून 2026, सोमवार को सायं 6:45 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जाएगा।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

महासचिव अंकुर मिश्रा ने दी जानकारी

👉कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने बताया कि ऑफिसर्स एसोसिएशन लंबे समय से सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान की परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है। इसी क्रम में जून 2026 माह में सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में कुल 150 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें से मई 2026 तक 52 सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 21 अधिकारियों के सम्मान के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है।


जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी

  • डॉ. विनीता द्विवेदी, सीएमओ इंचार्ज (एमएंडएचएस)
  • श्री झागर सिंह, जीएम (सीओसीसीडी)
  • श्री अनुपम स्वरूप, जीएम (राजहरा)
  • श्री अनिल कुमार मलिक, जीएम (स्टोर्स)
  • डॉ. पी. मर्सी, एडिशनल सीएमओ (एमएंडएचएस)
  • श्री संजय बी. पाटिल, जीएम (सीओसीसीडी)
  • श्री जगन्नाथ रथ (बीएसओ, भिलाई)
  • श्री राकेश सिंह ठाकुर, एजीएम (आरएडी-2)
  • श्री नितीन कनिकडाले, एजीएम (टीएसडी)
  • श्री समिरन कुमार दास, एजीएम (पावर सिस्टम)
  • श्री विजय कुमार वर्मा, एजीएम (रिक्लेमेशन शॉप)
  • श्रीमती लाली वेणुगोपाल, एजीएम (टेलीकॉम)
  • श्री भाऊराव ढोके, एजीएम (एमएंडएचएस)
  • श्री कृष्णा कुमार बघेल, एजीएम (एसएमएस-2)
  • श्री अब्दुल हक, एजीएम (एमएंडएचएस)
  • श्री संतोष अब्राहम, सीनियर मैनेजर (पीबीएस)
  • श्री एम. वी. वी. प्रसाद, सीनियर मैनेजर (एचआर)
  • श्री रमेश कुमार राठौर, सीनियर मैनेजर (नंदिनी)
  • श्री आर. एस. छाया दिनकर, डिप्टी मैनेजर (टीएसडी)
  • श्री विरेन्द्र प्रसाद, डिप्टी मैनेजर (एसपी-3)
  • श्री रामा राव, असिस्टेंट मैनेजर (सीओसीसीडी)

सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है OA-BSP

👉ओए-बीएसपी ने कहा है कि संगठन द्वारा वर्षों से सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को सम्मानित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इसी क्रम में जून 2026 में सेवा से निवृत्त होने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान समारोह में अभिनंदन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल उनके लंबे सेवाकाल को सम्मान देने का अवसर होगा, बल्कि बीएसपी की कार्य संस्कृति और संगठनात्मक परंपराओं को भी आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

Join WhatsApp

अगली खबर पढ़े 👉 रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारियों में बढ़ रहा असंतोष! सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ ने बड़े आंदोलन के दिए संकेत


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 21 अधिकारियों का होगा सम्मान, OA-BSP 29 जून को आयोजित करेगा सम्मान समारोह”

  1. [7183]jl16 Official Login | Best Online Slots with GCash Bonus,jl16 offers a seamless app download for the best online slots in the Philippines. Claim your GCash casino bonus and start playing today. Join now! visit: jl16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *