इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

खड़गे की टिप्पणी पर भड़का भाजयुमो, सिरसा गेट चौक पर प्रदर्शन कर किया पुतला दहन!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में की गई कथित अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भिलाई में राजनीतिक विरोध देखने को मिला।
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई जिला ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में सिरसा गेट चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सिरसा गेट चौक पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन

👉कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबंध में की गई कथित अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई जिला द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजयुमो भिलाई जिलाध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल जी के नेतृत्व में भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

👉प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी जी के सम्मान में, युवा मोर्चा मैदान में” और “मुर्दाबाद” के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।


पुरुषोत्तम देवांगन बोले—सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा जरूरी

👉इस अवसर पर भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के 140 करोड़ नागरिकों के गौरव और जनभावनाओं के प्रतीक हैं। उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा और संवैधानिक पदों का सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।

Join WhatsApp

सौरभ जायसवाल ने बयानबाजी पर जताया विरोध

👉भाजयुमो भिलाई जिलाध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर हताशा में इस प्रकार की बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयानों में मर्यादा बनाए रखने की मांग की तथा चेतावनी दी कि ऐसी बयानबाजी जारी रहने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध और तेज किया जाएगा।


प्रदर्शन में प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी, श्रीमती सुषमा जेठानी जी, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री मनोज तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री चिन्ना जी, जिला मंत्री श्री परास जंघेल जी, श्री खिलावन साहू जी, श्री राधेश्याम वर्मा जी, श्री दिलीप पटेल जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक जी, भाजपा मंडल महामंत्री श्री श्यामसुंदर जायसवाल जी, श्री समीर अग्रवाल जी, श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर जी, सांसद प्रतिनिधि श्री विपिन चंद्राकर जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा की ओर से श्री अमित राजपूत जी, जिला उपाध्यक्ष श्री शुभम चिंचुलकर जी, श्री तेजस पाल, श्री हेमराज साहू जी, श्री अखिलेश सिंह, श्री प्रवीण यादव, जिला मंत्री श्री तुषांत वर्मा, श्रीमती अर्पणा मुखर्जी, श्री वेद साहू, श्री महेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष श्री महेश तिवारी जी, श्री मनोज चक्रधारी जी, महामंत्री श्री शिवा सोनी, श्री अभिषेक शर्मा एवं श्री निशांत जोशी जी सहित भाजपा और युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-9 हॉस्पिटल के हेड ऑफ मेडिकल्स डॉ. उदय कुमार समेत BSP के 13 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त, OA-BSP करेगा सम्मानित!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *