BSP के एसएमएस-2 में सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट द्वारा तैयार लैडल ने 151 हीट लाइफ हासिल कर रचा नया इतिहास

– DIGITAL BHILAI NEWS –

“SRU–सेल की ऐतिहासिक उपलब्धि”

  • सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट (एसआरयू) ने एक बार फिर उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस–2 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

151 हीट लाइफ के साथ बना नया रिकॉर्ड

👉एसआरयू द्वारा लाइनिंग किए गए लैडल नंबर–12 ने 151 हीट की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ लैडल लाइफ प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। इससे पूर्व एसआरयू द्वारा एसएमएस–2 में 140 एवं 144 हीट की रिकॉर्ड लैडल लाइफ हासिल की जा चुकी थी, जिसे अब इस नई उपलब्धि ने पीछे छोड़ दिया है।


तकनीकी उत्कृष्टता और सटीक मॉनिटरिंग का परिणाम

👉उल्लेखनीय है कि लैडल नंबर–12 की लाइनिंग दिनांक 08 फरवरी 2026 को की गई थी तथा इसमें प्रथम हीट दिनांक 12 फरवरी 2026 को लिया गया था। अत्यंत सुव्यवस्थित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण रिफ्रैक्टरी लाइनिंग तथा विभिन्न ज़ोनों में समयानुसार तकनीकी सुधार एवं मरम्मत के माध्यम से यह रिकॉर्ड लेडल लाइफ़ प्राप्त की गई।


नेतृत्व और टीमवर्क की अहम भूमिका

👉यह ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यपालक निदेशक (एसआरयू) के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। साथ ही सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट, भिलाई के मुख्य महाप्रबंधक श्री विशाल शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में एसआरयू टीम ने पूर्ण समर्पण, तकनीकी उत्कृष्टता एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस उपलब्धि को संभव बनाया।

Join WhatsApp

अन्य विभागों का महत्वपूर्ण सहयोग

👉इस सफलता में एसएमएस–2 के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुशांत घोषाल तथा रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रोसेनजीत दास का भी विशेष एवं अथक योगदान रहा। उनके निरंतर सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन एवं समन्वय से इस रिकॉर्ड लैडल लाइफ को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।


टीम भावना और नवाचार का प्रतीक

👉एसआरयू परिवार इस उपलब्धि को सामूहिक टीम भावना, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता तथा निरंतर नवाचार का प्रतीक मानते हुए एसआरयू टीम, एसएमएस–2 संचालन दल, रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग एवं सभी सहयोगी विभागों को हार्दिक बधाई देता है।


भविष्य के लिए प्रेरणा

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एसआरयू) एवं मुख्य महाप्रबंधक (एसआरयू) ने पूरी एसआरयू बिरादरी की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।


अगली खबर पढ़े 👉 अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर BSP Workers’ Union का भव्य सम्मान समारोह, सैकड़ों श्रमिक हुए सम्मानित


रिपोर्ट: डिजि ñटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *