दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान जारी: स्कूलों में छात्राओं से सुरक्षा संवाद, महिला हेल्पलाइन और अभिव्यक्ति ऐप की दी जानकारी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में पिंक पेट्रोलिंग अभियान को लगातार जारी रखा है।
- अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग की गई।
- इस दौरान छात्राओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं और अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान
👉महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में “पिंक पेट्रोलिंग अभियान” निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस अधिकारियों एवं पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.
खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छात्राओं से किया सुरक्षा संवाद
👉अभियान के दौरान थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत पंडित जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम), स्वामी आत्मानंद विद्यालय, श्रीराम चौक में छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला हेल्पलाइन-1091, डायल-112, अभिव्यक्ति ऐप एवं महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या, छेड़छाड़ अथवा संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय आने-जाने के मार्गों पर घूमने वाले संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई।
सुपेला क्षेत्र के विद्यालयों में भी चलाया जागरूकता अभियान
👉थाना सुपेला क्षेत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुपेला में छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप, महिला हेल्पलाइन-1091 तथा महिला सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलगांव में छात्राओं को कराया गया अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड
👉थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुलगांव में छात्राओं एवं शिक्षकों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया तथा पिंक पेट्रोलिंग अभियान एवं महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
भिलाई नगर क्षेत्र के स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष पेट्रोलिंग
👉इसी प्रकार थाना भिलाई नगर क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (कैंप-2), केपीएस स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, बरोडा टैंक स्कूल, शास्त्री कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, भिलाई भट्टी पार्क एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर पिंक पेट्रोलिंग कर छात्राओं, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं पुलिस सहायता सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
अभियान में पुलिस टीमों की रही सराहनीय भूमिका
👉उक्त अभियान में संबंधित थाना प्रभारियों, महिला उप निरीक्षकों (PSI), पिंक पेट्रोलिंग टीम एवं संबंधित थाना स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। सभी टीमों द्वारा विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
👉दुर्ग पुलिस सभी महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने, साइबर अपराध अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। अभिव्यक्ति ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
अगली खबर पढ़े 👉 19 लाख की ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश: 28 माह में रकम चार गुना करने का झांसा, आरोपिया गिरफ्तार
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

