19 लाख की ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश: 28 माह में रकम चार गुना करने का झांसा, आरोपिया गिरफ्तार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- कम समय में मोटा मुनाफा और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
- थाना उतई पुलिस ने रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाली आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
- जांच के दौरान आरोपिया के विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध एवं अनाधिकृत वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं।
- अपराध क्रमांक 389/2026
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
संक्षिप्त विवरण
👉प्रार्थी दीपक कुमार अहिरवार, निवासी ग्राम जोरातराई द्वारा थाना उतई में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपिया तृप्ती साहू द्वारा अपने परिचित के घर, उतई में रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने पर 28 माह में राशि चार गुना होने तथा प्रतिमाह 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न मिलने का झूठा आश्वासन देकर कुल 19 लाख रुपये निवेश कराए गए। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी राशि वापस नहीं की गई तथा धोखाधड़ी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।
प्रकरण की जांच उपरांत अपराध क्रमांक 389/2026 में धारा 420, 34 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपिया के एसबीआई, यस बैंक, केनरा बैंक एवं एचडीएफसी बैंक शाखा भिलाई के बैंक खातों एवं ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट का परीक्षण किया गया, जिसमें लाखों रुपये के संदिग्ध एवं अनाधिकृत लेन-देन पाए गए। दिनांक 20.07.2026 को आरोपिया तृप्ती साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपिया ने निवेशकों से प्राप्त राशि का स्वयं उपयोग करने तथा अन्य साथियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने की बात स्वीकार की। आरोपिया को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
घटना का कारण
👉रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी में अधिक लाभ का प्रलोभन देकर आम नागरिकों से बड़ी मात्रा में धनराशि प्राप्त कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
👉आरोपिया द्वारा लोगों को कम समय में अत्यधिक लाभ, 28 माह में निवेश राशि चार गुना होने तथा प्रतिमाह 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न मिलने का झूठा विश्वास दिलाकर निवेश कराया गया। निवेशकों से प्राप्त धनराशि का निर्धारित उद्देश्य के विपरीत निजी उपयोग एवं अन्य व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने में उपयोग किया गया।
घटनास्थल
👉थाना उतई क्षेत्रांतर्गत एक परिचित के घर, जहां निवेश के नाम पर अवैध वित्तीय लेन-देन कराया गया।
आरोपिया का नाम
- तृप्ती साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम असोगा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
- एसबीआई बैंक, यस बैंक, केनरा बैंक एवं एचडीएफसी बैंक की पासबुक।
- पैन कार्ड एवं आधार कार्ड।
- कार क्रमांक CG 07 CF 8179
सराहनीय भूमिका
👉उक्त कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, महिला आरक्षक पूजा सोनकर एवं महिला आरक्षक बिन्दु भाले की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अधिक लाभ का प्रलोभन देने वाली किसी भी अनधिकृत निवेश योजना, ट्रेडिंग कंपनी अथवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में निवेश करने से पूर्व उसकी वैधानिकता एवं प्राधिकृत पंजीयन की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध वित्तीय अथवा साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
अगली खबर पढ़े 👉 दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान, सुरक्षा संवाद आयोजित
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

