Advertisement

BSP: 28 मार्च को बीएसपी अधिकारियों का सम्मान समारोह, फरवरी-मार्च में रिटायर होने वाले 14 अधिकारियों का होगा सम्मान..

 – DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन (OA-BSP) द्वारा फरवरी 2026 एवं मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह कार्यक्रम 28 मार्च 2026 को शाम 6:45 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित होगा।
  • आइए जानते है सम्मानित होने वाले अधिकारियों के नाम 👇

सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ा रहा OA-BSP

👉इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए OA-BSP के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा वर्षों से चली आ रही सम्मान की परंपरा को बनाए रखते हुए सेवानिवृत्त अधिकारियों का अभिनंदन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में कुल 150 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें से जनवरी 2026 में 09 अधिकारियों का सम्मान समारोह पहले ही आयोजित किया जा चुका है। अब फरवरी और मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 14 अधिकारियों के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी

  • श्री विद्या सागर देवांगन, जीएम (PNBS)
  • श्री विकास कुलकर्णी, जीएम (Purchase)
  • श्री रूपनारायण शर्मा, डिप्टी मैनेजर (SMS-3)

मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी

  • श्री मुनीश कुमार गोयल, सीजीएम (MWRM)
  • श्री समीर गुप्ता, सीजीएम (C&IT)
  • डॉ. रूचिर भटनागर, एडिशनल CMO (Medical)
  • श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव, जीएम (Projects)
  • श्रीमती एन आशा, डीजीएम (F&A)
  • श्री अभिमन्यु महाराना, एजीएम (URM)
  • श्री टी. एस. ब्लेशन, एजीएम (COCCD)
  • श्री जीवन लाल ध्रुव, सीनियर मैनेजर (SED)
  • मालाकोन्डेश्वर राव वेमुला, सीनियर मैनेजर (COCCD)
  • श्री डेनिस क्रिस्टी, डिप्टी मैनेजर (ED-HR)
  • श्री एन अनंतरामा रमेश, असिस्टेंट मैनेजर (Store)

वरिष्ठ अधिकारियों के योगदान को मिलेगा सम्मान🙏

👉OA-BSP द्वारा आयोजित इस समारोह में इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों के दीर्घकालीन सेवाकाल और उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि संगठन की उस परंपरा का हिस्सा भी है, जिसमें सेवानिवृत्ति के बाद भी अधिकारियों के योगदान को याद रखा जाता है।


अगली खबर पढ़े 👉 दुर्ग में वाहन ठगी गिरोह का पर्दाफाश: “माँ लक्ष्मी ट्रेवल्स” के नाम पर खेल, 10 लग्जरी गाड़ियाँ जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज 

Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *