क्या 9% रिड्यूसिंग ब्याज दर पर मिलेगा ऋण? रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी का उदाहरण देकर 9% गारंटी पैनल ने किया बड़ा दावा!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई में सेक्टर 6 सहकारिता चुनाव के बीच 9% ब्याज दर के दावे को लेकर बहस तेज हो गई है!
- चुनाव में चार पैनल मैदान में हैं और सभी के अपने-अपने दावे हैं।
- इसी बीच 9% गारंटी पैनल ने रेलवे कर्मचारियों की कोऑपरेटिव सोसाइटी का उदाहरण देते हुए दावा किया है कि भिलाई में भी रिड्यूसिंग 9% ब्याज दर पर ऋण देना संभव है।
- हमने भी इस दावे की पड़ताल की है। आइए विस्तार से जानते हैं 👇
रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी की खबर की जाँच?
👉सभी पैनलों के चुनावी वादों के बीच एक सबसे बड़ा वादा है “9% गारंटी पैनल” के सदस्यों का! जी हां ..इन्होंने अपने वादे को ही अपने पैनल का नाम दे दिया है और इनका कहना है कि 9% ब्याज दर पूरी तरह संभव है! पैनल का दावा है कि उनके जीत कर आने पर पहली बोर्ड मीटिंग में ब्याज दर 9% करके दिखाएंगे? इन सभी के बीच हमने सभी पहलुओं पर अपनी रिसर्च की। रिसर्च में यह पता चला कि रेलवे कर्मचारियों की बनी कोऑपरेटिव सोसाइटी में यह सुविधा पहले से लागू है। रेलवे कर्मचारियों की कोऑपरेटिव सोसाइटी संचालित होती है जहां उनके सदस्यों को रिड्यूजिंग 9% ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है और यही नहीं बल्कि उनके RD पर 7% ब्याज भी उन्हें दिया जाता है।
👉दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) क्षेत्र: भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के रेलवे कर्मचारियों के लिए UBRECCS (S.E., S.E.C & E.Co. Rly Employees’ Co-operative Credit Society Ltd.) कार्यरत है, जिसकी छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और रायपुर शाखाएं मौजूद हैं।
रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी की वेबसाइट और ऋण किस्त चार्ट


https://ubreccs.com/PDFs/Loan%20Installment%20Chart%20wef%2001.06.2025.pdf
अगली खबर पढ़े 👉 BSP की लीज पॉलिसी पर व्यापारियों का कड़ा रुख, 25% प्रीमियम देने से इनकार; दिसंबर में भिलाई बंद की संभावना!
रिपोर्ट: डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

