गांधी-शास्त्री जयंती पर सांसद विजय बघेल का स्वच्छता अभियान, मरीजों से मिले और बांटे फल!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर भिलाई में स्वच्छता और सेवा का संदेश देखने को मिला। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
- उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को पानी से साफ कर पुष्पमाला अर्पित की।
- इसके बाद सांसद ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
अस्पताल परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
👉राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा को पानी से साफ कर पुष्पमाला अर्पित की।
मरीजों से मिले, फल वितरित कर जाना हालचाल
👉स्वच्छता अभियान के बाद सांसद विजय बघेल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सेवा और स्वच्छता के माध्यम से गांधी-शास्त्री जयंती का संदेश दिया गया।
सांसद विजय बघेल ने स्वच्छता को बताया प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी
👉इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज 2 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
👉सांसद विजय बघेल ने कहा कि हमारे पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन जी के कार्यकाल में लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। आज उनकी जयंती के अवसर पर प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना गौरव का विषय है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
👉स्वच्छता अभियान एवं सेवा कार्य में भाजपा महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद भोजराज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष दीपक भोण्डेकर, अस्पताल अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, शारदा गुप्ता, विशाल दीप नायर, विजय साहू, शंकर लाल देवांगन, विनोद उपाध्याय, अमित मिश्रा, हरिओम चौहान, जगदीश कर्मकार, दिलीप टंडन, सूर्या बघेल, गीता विश्वकर्मा, दिनु नायर, निर्मल सिंह, सरला आचार्य, धनेश्वर चौहान, विष्णु मिश्रा, कमलेश दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, रूपराम साहू, दिनेश सिंह, रघुनाथ भानु प्रताप राजभर, राजेश सिंह, वीरेंद्र साहू, धर्मेंद्र पाण्डेय, मनोज गुप्ता, दिलीप शर्मा, दशरथ भोई, प्रकाश सावंत, राजेश जैन, के.के. वर्मा, अवधेश पाण्डेय, विक्रांत ठाकुर, रजनीकांत अग्रवाल, मुकेश सिंह, मोहन राव, ज्योति सोनी, बी. व्यास बांधे, रमेश दादर, सूर्यकांत पाण्डेय, रुद्रमूर्ति, अभिषेक वर्मा, परमजीत सिंह, पंकज शर्मा, अभिषेक शर्मा, निर्मला नायडू, अनुपमा शुक्ला एवं निहारिका मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अस्पताल स्टाफ भी रहा मौजूद
👉अस्पताल स्टाफ की ओर से डॉ. मंजु राठौर, सुशीला चौरसिया, रामेश्वरी चंद्रा, अल्का गायकवाड़, पूजा साहू, रेणुका वासनिक, सत्यजीत सिंह, योगेश कुमार, राजू राव, रणधीर राव एवं मुकुंद जंघेल सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 ‘मन की बात’ से मिली जनसेवा की प्रेरणा, भिलाई में गूंजा जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

