सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

सेक्टर-04 पांडे चौक पर रात में तेज DJ बजाना पड़ा भारी! भिलाई भट्टी पुलिस ने माजदा वाहन सहित साउंड सिस्टम किया जब्त

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • रात के समय रिहायशी इलाके और सार्वजनिक मार्ग के पास तेज आवाज में डीजे बजाना अब भारी पड़ सकता है।
  • भिलाई के सेक्टर-04 पांडे चौक पर अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना पर भिलाई भट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
  • पुलिस ने माजदा वाहन सहित 6 डीजे साउंड बॉक्स और एक एम्पलीफायर जब्त किया है।
  • डीजे संचालन के लिए वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

क्या है पूरा मामला

👉दिनांक 06.09.2026 की रात्रि करीब 21:40 बजे थाना भिलाई भट्टी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-04 पांडे चौक के पास एक माजदा वाहन में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे/साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना भिलाई भट्टी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

मौके पर तनिष चौधरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग द्वारा माजदा वाहन क्रमांक CG 07 LX 8552 में 06 नग डीजे साउंड बॉक्स लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में संचालन करना पाया गया।


वैध अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

👉पुलिस द्वारा डीजे संचालन के संबंध में वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इस पर कोई वैध अनुमति नहीं होना लिखित रूप में बताया गया।

Join WhatsApp

पुलिस के अनुसार, उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 15 के अंतर्गत पाए जाने पर मौके से वाहन एवं साउंड सिस्टम को जब्त किया गया।

पुलिस ने इस मामले में इस्तगाशा क्रमांक 01/2026 तैयार किया है। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष नियमानुसार बॉन्ड जब्ती की कार्यवाही भी की जा रही है।


माजदा वाहन सहित DJ का पूरा साउंड सिस्टम जब्त

👉पुलिस कार्रवाई के दौरान निम्न सामग्री जब्त की गई—माजदा वाहन क्रमांक CG 07 LX 8552 – 01 नग, डीजे/साउंड बॉक्स – 06 नग, एम्पलीफायर – 01 नग


थाना भिलाई भट्टी पुलिस की रही महत्वपूर्ण भूमिका

👉उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई भट्टी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तेज आवाज में डीजे संचालन की स्थिति की जांच की गई और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन एवं साउंड सिस्टम जब्त किया गया।


दुर्ग पुलिस ने DJ संचालकों से की अपील

👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों, डीजे एवं साउंड सिस्टम संचालकों से अपील की है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन के संबंध में निर्धारित समय, ध्वनि सीमा एवं अनुमति संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

पुलिस ने कहा कि बिना अनुमति अथवा निर्धारित मानक से अधिक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर सार्वजनिक शांति एवं नागरिकों की सुविधा प्रभावित न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अगली खबर पढ़े 👉 दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 66 मामलों में जब्त 1.20 करोड़ के मादक पदार्थों का Bhilai Steel Plant में विधिसम्मत नष्टीकरण



रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *