सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 66 मामलों में जब्त 1.20 करोड़ के मादक पदार्थों का Bhilai Steel Plant में विधिसम्मत नष्टीकरण

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
  • जिला दुर्ग के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दर्ज 66 प्रकरणों में न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया।
  • इसमें बड़ी मात्रा में गांजा, हेरोइन, नशीली टेबलेट, कैप्सूल और सीरप शामिल रहे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

66 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण

👉जिला दुर्ग के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में जप्त मादक पदार्थों से संबंधित 66 प्रकरणों में न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गई।नष्टीकरण योग्य सामग्री में 138.196 किलोग्राम गांजा, 114.56 ग्राम हेरोइन, 1758 टेबलेट, 2772 कैप्सूल एवं 837 नग सीरप शामिल रहे। इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है।


न्यायालयीन और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुई कार्रवाई

न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जप्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्टीकरण हेतु प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग एवं नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति, जिला दुर्ग द्वारा दिनांक 08.08.2026 को गांजा और अन्य मादक पदार्थ नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गई।

जिला दुर्ग के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पंजीबद्ध मादक पदार्थ संबंधी 66 प्रकरणों में जप्त सामग्री के संबंध में आवश्यक न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। पूरी प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

Join WhatsApp

BSP के SMS-03 प्लांट में किया गया नष्टीकरण

👉नष्टीकरण की कार्रवाई भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एसएमएस-03 प्लांट स्थित भस्मीकरण संयंत्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। वहीं, नशीली दवाई (सीरप) का नष्टीकरण थाना नेवई क्षेत्रांतर्गत नेवईभाठा में निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया के दौरान पर्यावरण विभाग एवं संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई तथा निर्धारित सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए कार्रवाई पूर्ण की गई।


इतनी मात्रा में जब्त था मादक पदार्थ

👉नष्टीकरण की गई जब्त सामग्री का विवरण इस प्रकार है—

  1. गांजा – 138.196 किलोग्राम
  2. हेरोइन – 114.56 ग्राम
  3. नशीली टेबलेट – 1758 नग
  4. नशीले कैप्सूल – 2772 नग
  5. नशीली दवाई (सीरप) – 837 नग

अनुमानित कुल कीमत – लगभग 1.20 करोड़ रुपये।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

👉कार्यवाही के दौरान श्री विजय अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग एवं जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष, श्री शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), जिला दुर्ग, श्री सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर तथा श्री अशोक अग्रवाल, प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जिला दुर्ग उपस्थित रहे। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति, डीसीआरबी शाखा तथा संबंधित विभागों के समन्वय से जप्त सामग्री का सुरक्षित एवं विधिसम्मत नष्टीकरण सुनिश्चित किया गया।


पर्यावरण विभाग और BSP का भी रहा सहयोग

👉उक्त कार्यवाही में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति एवं डीसीआरबी शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई। कार्यवाही के दौरान पर्यावरण विभाग, नगर निगम भिलाई एवं भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस-03 के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों का आवश्यक सहयोग रहा।


दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील

👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, विक्रय एवं सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं समाज की सुरक्षा के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


अगली खबर पढ़े 👉 बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल की पहल, दुर्ग–दानापुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की मांग


रिपोर्ट: डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *