राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस की संगोष्ठी, सौरभ दत्ता बोले—“आधुनिक भारत की नींव रखने वाले विकास पुरुष थे राजीव गांधी”
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-6 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4 द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
- कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ दत्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
- इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के प्रति समर्पित भाव से सेवा करते रहने का संकल्प लिया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
राजीव गांधी के योगदान और आधुनिक भारत पर हुई चर्चा
👉कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत की, जिसके परिणामस्वरूप आज भारत तकनीकी एवं विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के कार्यकाल में 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार मिला, जिससे देश के लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और मजबूत हुई।
‘विकास पुरुष’ के रूप में सदैव याद किए जाएंगे राजीव गांधी
👉सौरभ दत्ता ने कहा कि राजीव गांधी जी को देश में आधुनिक विकास की नींव रखने वाले विकास पुरुष के रूप में सदैव याद किया जाएगा। राष्ट्र के लिए उनका बलिदान भारतवासी युगों-युगों तक स्मरण करते रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति समर्पित भाव से सेवा करते रहने का संकल्प लिया।
पार्षद साकेत चंद्राकर ने राजीव गांधी के जीवन पर डाला प्रकाश
👉संगोष्ठी में पार्षद साकेत चंद्राकर ने संबोधित कर राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं युवाओं के लिए प्रेरणा लेने की बात कहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जी याकूब ने दिया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
👉कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ दत्ता, पार्षद साकेत चंद्राकर, ब्लॉक के पदाधिकारी राहुल शर्मा, छोटू रजक, शिखा राय, सतीश सोनकर, सतनारायण गुप्ता, डीप सिंह, बम सिंह, संदीप कोरी, राणा प्रताप सिंह, एस जे कुरैशी, जॉनसन धनुष साहू, गौरव साहू, गजेंद्र सिंह, अजय यादव, कोंडा राव, इकबाल अहमद, विकास सिंह केसरिया, जी राजू कनौजिया, आकाश हैंडे आदि उपस्थित थे।
अगली खबर पढ़े 👉 स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर निगम की कार्रवाई, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण और सिंगल यूज प्लास्टिक पर 6,700 रुपये जुर्माना!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Been meaning to comment for a while — this one’s a keeper. A friend put me onto https://wzjs.careersarc.shop/ a while back — it’s a careers board that actually respects your time. Rather than missing new postings, you see everything at once. Passing it along in case it’s useful.