रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह समीप जलभराव से यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- लगातार बारिश के चलते रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है और वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है।
- वहीं, निर्माण कार्य के कारण सिरसा गेट मार्ग भी पूरी तरह बंद है।
- ऐसी स्थिति में आम नागरिकों की सुविधा और यातायात का दबाव कम करने के लिए दुर्ग पुलिस ने विभिन्न श्रेणी के वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
- यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार डायवर्सन व्यवस्था लागू की गई है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन
अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर
2. बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन
अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर
3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन
अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर
4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन
उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग
दुर्ग पुलिस की अपील
👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पूर्व पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। निर्माण कार्य के कारण बंद सिरसा गेट मार्ग का उपयोग करने का प्रयास न करें। यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
अगली खबर पढ़े 👉 एक युग का अंत: पंडवानी की अमर स्वर-सम्राज्ञी तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ सहित देशभर में शोक की लहर
ये खबर भी पढ़े 👉 डॉ. तीजन बाई को सांसद विजय बघेल की भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा— उनकी अमर कला आने वाली पीढ़ियों को करती रहेगी प्रेरित
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

