सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव विज्ञापन विज्ञापन

सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, 27 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • इस्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
  • राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेश (13 अक्टूबर) के अनुपालन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवाशीष दास ने 16 अक्टूबर शुक्रवार को यह मतदाता सूची जारी की है।
  • मतदाता सूची सोसायटी मुख्यालय (सेक्टर-6, भिलाई नगर), रिसाली, पावर हाउस, नंदिनी और राजहरा शाखाओं के साथ-साथ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारिता संस्थाएं (दुर्ग संभाग-दुर्ग), जनपद पंचायत कार्यालय (दुर्ग), जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित (दुर्ग शाखा, सेक्टर-01, भिलाई) और प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित (भिलाई शाखा-सेक्टर-02, भिलाई) के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
  • इस मतदाता सूची के संबंध में दावा या आपत्ति 27 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में सोसायटी के मुख्यालय-सहकारी सदन, एवेन्यू-ए, सेक्टर-06, भिलाई नगर में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अधिकृत वरिष्ठ सहायक चंचल प्रसाद तिवारी के पास लिखित रूप में सप्रमाण प्रस्तुत की जा सकती है।
  • सदस्यों से प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 28 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से सोसायटी के मुख्यालय में किया जाएगा।
  • इसके पश्चात अंतिम सदस्य और मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-7 दुर्गा पंडाल पहुंचे BSP के ED Works राकेश कुमार, संयंत्र में Zero Accident और सुरक्षित उत्पादन का दिया संदेश

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *