नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख की ठगी! 15 किस्तों में रकम लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में दी गई रकम ने एक परिवार को मुश्किल में डाल दिया।
- दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी में नगर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।
- आरोपी ने नगर सेना के अधिकारी से पहचान होने की बात कहकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और प्रार्थिया के पति से अलग-अलग 15 किस्तों में कुल 6.30 लाख रुपये प्राप्त किए।
- नौकरी नहीं लगने और रकम वापस मांगने पर भी पैसे नहीं लौटाए गए।
- शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
नगर सेना में नौकरी लगाने का दिया था भरोसा
👉प्रार्थिया किरण चंद्राकर, निवासी ग्राम चंदखुरी, जिला दुर्ग द्वारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जान-पहचान के आरोपी इसरार खान द्वारा स्वयं की नगर सेना के अधिकारी से पहचान होने की बात बताकर नगर सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया था। आरोपी द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थिया के पति से अलग-अलग 15 किस्तों में कुल 6,30,000 रुपये प्राप्त किए गए।
रकम लेने के बाद नहीं लगवाई नौकरी
👉रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थिया को नौकरी पर नहीं लगवाया गया। इसके बाद जब प्रार्थिया ने आरोपी से रकम वापस मांगी तो आरोपी द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया तथा गाली-गलौज की गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 756/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
👉मामले की विवेचना के दौरान थाना पुलगांव पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
इसरार खान, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, जिला दुर्ग।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
👉उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक हेमेंद्र कुर्रे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील
👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शासकीय अथवा निजी नौकरी में नियुक्ति दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को राशि प्रदान न करें। नौकरी लगाने का दावा करने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित विभाग से सत्यापित करें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को सूचना दें।
अगली खबर पढ़े 👉 युवाओं के बीच पहुंचे सांसद विजय बघेल, YIP 2026 में बढ़ाया उत्साह; लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ने का दिया संदेश
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Simple, clean, and rewarding. I love the daily promotions they offer to loyal players. Give brsh777 a shot!
I really enjoy the atmosphere here. The winning streaks have been amazing lately and the registration was a breeze. Visit vngen88 for some action.
Really loving the interface here. Everything is easy to navigate and the bonuses are actually fair. Highly recommend vnxs666 for anyone looking for some action.