मोहर्रम को लेकर निगम का विशेष अभियान : ताजिया मार्गों से हटाई जा रहीं बाधाएं
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई नगर में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
- शहर के विभिन्न ताजिया मार्गों पर निरीक्षण कर झुकी हुई पेड़ों की डालियों की कटाई, तोरणों एवं अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
- निगम प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जुलूस के दौरान किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
आयुक्त ने दिए सभी जोन आयुक्तों को निर्देश
👉निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मोहर्रम के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर ताजिया मार्गों का निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जुलूस मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मार्गों पर निगरानी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर
👉निगम प्रशासन द्वारा सभी जोन में अमले की तैनाती कर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों को ताजिया मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार शाखाओं की छंटाई, अवरोध हटाने एवं स्वच्छता कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने की पहल
👉नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे पर्व के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और ताजिया जुलूस सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
अगली खबर पढ़े 👉 बैंक जाने का है प्लान? 26 से 30 जून के बीच कई शहरों में प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

