भिलाई में 18 अक्टूबर को निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर, BP-शुगर से लेकर हड्डियों की जाँच तक मिलेगी मुफ्त सुविधा
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाईवासियों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी एक अच्छी पहल सामने आई है।
- आयुर्वेद विशेषज्ञों से परामर्श लेने और कई जरूरी स्वास्थ्य जाँच कराने का अवसर एक ही स्थान पर मिलने जा रहा है।
- ऑफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी की पहल पर 18 अक्टूबर को निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीपी, ब्लड शुगर और हड्डियों की मजबूती से जुड़ी जाँच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेंगी।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

18 अक्टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर
👉आयुर्वेद के माध्यम से जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी, भिलाई, Ayurgenomics Welfare Foundation एवं Dr. Abhimanyu’s Ayurveda Multispecialty Hospital के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को एक निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक Officers Association BSP, प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श के साथ ही कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जाँच की सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
इन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
👉शिविर में सामान्य रोगों के लिए जनरल मेडिसिन परामर्श, बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोगों से संबंधित बाल रोग परामर्श, पंचकर्म परामर्श, बालों एवं त्वचा से संबंधित समस्याओं के लिए परामर्श तथा दर्द एवं पाइल्स प्रबंधन संबंधी सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त बीएमडी (Bone Mineral Density), ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं सीरम कैल्शियम की निःशुल्क जाँच भी की जाएगी।
ये आयुर्वेद विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएँ
👉इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- डॉ. अविनाश बैस — BAMS, MD, CRAV Guru (जनरल मेडिसिन)
- डॉ. गरिमा सिंह — BAMS, MD बाल रोग परामर्श
- डॉ. दामिनी साहू — BAMS, दर्द एवं पाइल्स प्रबंधन
- डॉ. यशस्वी पटेल — BAMS, पंचकर्म परामर्श
ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भिलाईवासियों से की अपील
👉आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने आफिसर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं भिलाई नगरवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएँ तथा अपने परिवार और परिचितों को भी इसकी जानकारी देकर स्वास्थ्य जागरूकता के इस प्रयास में सहभागी बनें।
शिविर संबंधी विवरण
- दिनांक: रविवार, 18 अक्टूबर 2026
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- स्थान: Officers Association BSP, प्रगति भवन, सिविक सेंटर , भिलाई
अगली खबर पढ़े 👉 स्वामी विवेकानन्द के विचारों में छिपा है मानव-उत्कर्ष का मार्ग, भिलाई में युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण पर हुआ सारगर्भित विमर्श
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Love the VIP treatment here. The bonuses are generous and the customer support is actually helpful for once. Give 444vip a try if you like feeling like a pro.