सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

भिलाई में ई-बस संचालन की तैयारी तेज, आयुक्त ने मिनी बस मालिक संघ से की चर्चा

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में ई-बस संचालन के लिए मार्गों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
  • यात्रियों की सुविधा और बसों की व्यावहारिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए पुराने मार्गों की समीक्षा के साथ नए मार्गों पर भी ई-बस चलाने के प्रस्ताव सामने आए हैं।
  • नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने मिनी बस मालिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में विस्तृत चर्चा की।
  • आइए विस्तार से जानते है 👇

ई-बस मार्गों के चयन पर हुई विस्तृत चर्चा

👉नगर पालिक निगम भिलाई में दिनांक 21 नवंबर 2026 को आयुक्त सुरुचि सिंह की उपस्थिति में मिनी बस मालिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में ई-बस संचालन के लिए प्रस्तावित मार्गों के चयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।


पुराने मार्गों की समीक्षा, दूरी कम करने पर जोर

👉बैठक में सोसाइटी द्वारा पूर्व में चयनित ई-बस मार्गों की समीक्षा करते हुए मार्गों की दूरी कम करने तथा आवश्यकतानुसार बसों की संख्या में कमी करने के सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही जनसुविधा और यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नए मार्गों पर भी ई-बस संचालन का प्रस्ताव रखा गया।


दुर्ग से जालबांधा और पाटन सहित इन मार्गों पर मिले प्रस्ताव

👉मिनी बस मालिक संघ द्वारा दुर्ग से जालबांधा, पावर हाउस से पाटन, दुर्ग से भिंभौरी तथा भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में ई-बस संचालन प्रारंभ करने का सुझाव दिया गया।

Join WhatsApp

आयुक्त ने अधिकारियों को दिए स्थल निरीक्षण के निर्देश

👉आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-बस संचालन के लिए पूर्व में चयनित सभी मार्गों का पुनः स्थल निरीक्षण किया जाए। मार्गों की दूरी, यात्रियों की संभावित संख्या एवं बसों की आवश्यकता का आकलन करते हुए संशोधित मार्गों की सूची तैयार की जाए, ताकि ई-बसों का संचालन अधिक सुविधाजनक, व्यावहारिक और जनोपयोगी बनाया जा सके।


अगली खबर पढ़े 👉 EPFO के फैसलों से कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत! BSP वर्कर्स यूनियन ने किया स्वागत, SWP से रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगा PF का पैसा


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *